ब्रेकिंग
President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्... NEET UG Re-Exam Uttarakhand: देहरादून में 16 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम; प्रशासन ने कसी कमर, चप...
देश

आसमान में हल्के बादलों के साथ सूर्य ने तरेरी आंखे

बिलासपुर। न्यायधानी में हल्के बादल आसमान में छाया हुआ है। सूर्य ने भी अपनी तेज बरकरार रखा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। रात में पारा 24 डिग्री से अधिक है। जिसके कारण गर्मी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार की शाम या रात तक हल्की बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

बहतराई स्थित मौसम वेधशाला के मौसम विज्ञानी डा.एके दास के मुताबिक रात में बिलासपुर का न्यूनतम तापमान गुरुवार को 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस था। आसमान में काले घने बादलों और सूर्य के बीच आंखमिचौली जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर से मिली जानकारी के अनुसार, एक उत्तर-दक्षिण द्रोणिका दक्षिण मध्य महाराष्ट्र से दक्षिण तमिलनाडु तक स्थित है। प्रदेश में बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है।

इसके प्रभाव से 23 अप्रैल को प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने या छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश के बाकी हिस्सों में हल्के बादल रह सकते हैं। प्रदेश में अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि संभावित है। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों की समस्याएं भी बढ़ गई है। जल संकट गहरा गया है। हालांकी राहत की खबर यह है कि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान अभी 40 डिग्री के उपर नहीं पहुंचा है।

चक्रवात के कारण यह स्थिति बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो फिलहाल अभी मौसम इसी तरह बना रहेगा। तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है। जिसके कारण प्रचंड गर्मी का अहसास अभी नहीं हो रहा है।

Related Articles

Back to top button