ब्रेकिंग
सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क... रूढ़ियों को तोड़ा: बुरहानपुर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी ने मां को दी मुखाग्नि, पति के सपोर्ट से निभ... उज्जैन महाकाल मंदिर में श्रावण माह में बना नया कीर्तिमान: पहली बार 1.57 करोड़ से अधिक भक्तों ने किए ... सतना-चित्रकूट में बाढ़ का विकराल रूप: मंदाकिनी नदी उफान पर, चारों तरफ से संपर्क टूटा; NDRF व SDERF क... एम्स भोपाल में स्वास्थ्य सुविधाओं का महा-विस्तार: नवंबर से रोबोटिक सर्जरी, ₹7500 में PET-CT और फेफड़... खंडवा रेलवे स्टेशन पर मंगला एक्सप्रेस में हड़कंप: पेंट्री कार का खाना खाने से 20 बच्चों की बिगड़ी तब...
देश

रासेप समझौता किसानों के हितों को निगल जाएगा: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रस्तावित रासेप मुक्त व्यापार समझौते को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह किसानों के सारे हितों को निगल जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर कहा, देश में आर्थिक मंदी है। हमारा बाजार हमारे किसानों की ज़्यादा मदद करे अभी ये हमारी नीति होनी चाहिए।उस माहौल में रासेप किसान सत्यानाश समझौता साबित होगा। प्रियंका ने आरोप लगाया, ये भारत के किसानों के सारे हितों को निगल जाएगा और उनके उत्पाद बेचने की जगह सीमित हो जाएगी।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिन की यात्रा पर बैंकाक पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी यहां 16वें आसियान- भारत शिखर सम्मेलन, 14वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन और क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (रासेप) की तीसरी शिखर बैठक में भाग लेंगे। उनकी यह यात्रा ऐसे समय हो रही है, जब एशिया प्रशांत क्षेत्र के 16 देशों के बीच एक वृहद व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही है और भारत को इस समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिये मनाने के वास्ते नये सिरे से राजनयिक प्रयास तेज हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button