ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
देश

Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर बेहद जहरीली हुई हवा, हेल्‍थ इमर्जेंसी घोषित; राजनीति भी शुरू

नई दिल्‍ली। दिल्ली-एनसीआर में इस समय लोग जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। एयर क्‍वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित एजेंसी ने वायु प्रदूषण का संज्ञान लेते हुए इसे ‘पब्लिक हेल्थ इमर्जेंसी’ घोषित कर दिया है। पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण (इपीसीए) ने प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए 5 नवंबर तक दिल्ली-एनसीआर में किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उधर, वायु प्रदूषण पर चिंतित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर शुक्रवार रात 8 बजे बैठक बुलाई है। प्रदूषण को लेकर अब राजनीति भी गरमा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का कहना है कि दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल इतने गंभीर मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

हरियाणा-पंजाब पर आरोप लगाना बंद करें केजरीवाल- जावड़ेकर

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रदूषण के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्‍ली के सीएम प्रदूषण के मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर चल रहा है। दिल्‍ली सरकार ने ईस्‍टर्न पेरिफेरल एक्‍सप्रेस-वे के लिए अभी तक 3500 करोड़ रुपये नहीं दिए हैं, जिसके बनने के बाद दिल्‍ली में प्रदूषण काफी कम हो सकता है। अगर ऐसे ही आरोप-प्रत्‍यारोप चलते रहे, तो कई बातें सामने आएंगी। देखिए, इस समय प्रदूषण से लोगों को राहत दिलाना सभी की जिम्‍मेदारी है। इसलिए मैं अपील करता हूं कि हरियाणा और पंजाब पर आरोप लगाने की बजाए, पांचों राज्‍यों के मुखियाओं को साथ बैठकर इस समस्‍या का समाधान निकालने के बारे में विचार करना चाहिए।

दिल्‍ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर

दिल्‍ली में प्रदूषण का स्‍तर बेहद गंभीर स्‍तर पर पहुंच गया है। एयर क्वलिटी इंडेक्स के मुताबिक, दिल्ली में पीएम 2.5 और पीएम 10 दोनों की 500 के पार चला गया है, जो लोगों के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक बताया जाता है। वहीं, वायु प्रदूषण पर नजर रखने के साथ आंकड़े पेश करने वाले संस्थान एयर विजुअल के अनुसार, दुनिया के सर्वाधिक प्रदूषण शहरों की सूची में भारत की राजधानी दिल्ली पहले स्थान पर है।

गाजियाबाद में लगातार बढ़ रहा प्रदूषण

देश के सर्वाधिक शहरों की सूची में गाजियाबाद गुरुवार को भी अव्वल रहा। यहां एक्यूआइ 482 रिकॉर्ड किया गया। हापुड़ 477 के साथ दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित शहर रहा। चिंताजनक यह है कि वायु प्रदूषण के लिहाज से देश के टॉप दस शहरों की सूची में आठ यूपी के हैं। दिल्ली में एक्यूआइ बढ़कर 419 दर्ज किया गया। हालांकि यूपी की कई शहर प्रदूषण के मामले में दिल्ली से आगे रहे। ग्रेटर नोएडा में एक्यूआइ 473, मेरठ में 459, बुलंदशहर में 453, नोएडा 452, बागपत में 442, कानपुर में 432 व वाराणसी में 317 रिकॉर्ड किया गया। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने इस मुद्दे पर शुक्रवार रात 8 बजे बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदूषण की रोकथाम के लिए जरूरी कदमों पर विचार किया जाएगा।

इपीसीए ने घोषित की हेल्थ इमर्जेंसी

दिल्‍ली सरकार ने जहां स्‍कूल के बच्‍चों को प्रदूषण से बचने मास्‍क वितरित किए गए हैं। वहीं, पर्यावरण प्रदूषण (रोकथाम व नियंत्रण) प्राधिकरण ने दिल्ली-एनसीआर में हेल्थ इमर्जेंसी घोषित कर 5 नवंबर तक दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में निर्माण पर रोक लगा दी है। हेल्थ इमर्जेंसी घोषित करने के बाद पूरी शीत ऋतु के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगाई गई है। इसके साथ ही हॉट मिक्स प्लांट और स्टोन क्रशर भी 5 नंवबर तक बंद रखने का भी आदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button