ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...
देश

सिद्धू के इस्तीफे पर इस मंत्री ने ली चुटकी, कहा- BJP का रिजेक्टड माल कहीं फिट नहीं बैठता

नई दिल्लीः पंजाब कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू के इस कदम के बाद विवादित बयानों का सिलसिला भी शुरु हो गया है। नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफा देने के बाद हरियाणा के स्वास्थय मंत्री अनिल विज ने चुटकी लेते हिए सिद्धू को रिजेक्टड माल बताया है। अनिल विज अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। अनिल विज ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा का रिजेक्टड माल है। जो भाजपा से रिजेक्ट होता है वो किसी भी पार्टी में फिट नहीं बैठ सकता। फिर चाहे सिद्धू इस्तीफा दें या न दें, वो रहेंगे तो हमेशा रिजेक्टड माल।

अकाली दल  ने उठाये सवाल

नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे को लेकर अकाली दल ने भी सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं। अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आज भारत और पाकिस्तान के बीच करतापुर कॉरिडोर को लेकर एक अहम बैठक हो रही है और सिद्धू ने आज ही का दिन क्यों चुना है। अगर उन्हें इस्तीफा देना था तो वो किसी और दिन भी दे सकते थे। आपको बता दें कि करतारपुर कॉरिडोर को लेकर भारत-पाक के अधिकारियों के बीच द्विपक्षीय बैठक हो रही है। इस बैठक में करतारपुर कॉरिडोर को लेकर अहम चर्चा की जा रही है।

गौरतलब है कि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे अरसे से पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह के साथ नाराज चल रहे थे। दोनों के बीच काफी समये से तनातनी चल रही थी। सिद्धू अपना विभाग छिन जाने से काफी नाराज चल रहे थे। बताया जा रहा है कि सिद्धू ने अपना इस्तीफा राहुल गांधी को पहले से ही सौंप दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button