ब्रेकिंग
Namo Bharat News: दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर पर नमो भारत की 10 अतिरिक्त ट्रिप्स; अब और भी आसान होगा सफर Border Security News: घुसपैठ और तस्करी पर नकेल; अमित शाह ने जिला अधिकारियों को सौंपी अहम जिम्मेदारी,... Modi Govt 12 Years: मोदी सरकार के केंद्र में 12 साल पूरे; भाजपा मनाएगी भव्य जश्न, 2047 का रोडमैप होग... Ayushman Bharat Delhi: दिल्ली में 7.72 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड जारी; 10 लाख तक का मिल रहा कैशले... Annapurna Bhandar Update: लक्ष्मी भंडार में गड़बड़ियों का दावा; बंगाल सरकार ने शुरू की नई स्कीम, जून स... TMC Leaders in Legal Trouble: ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें; भड़काऊ टिप्पणी को लेकर ... Action Against Bhojpuri Singer: सम्राट चौधरी पर गाली-गलौज और अभद्र भाषा; पटना साइबर पुलिस ने गायक चु... CAT Stay on DGHS Chief Transfer: दिल्ली DGHS प्रमुख डॉ. वत्सला अग्रवाल के तबादले पर CAT की रोक; सरका... Supreme Court Verdict: एसआईआर की संवैधानिक वैधता पर कोर्ट का फैसला; अभिषेक मनु सिंघवी बोले- 'चुनाव आ... Lucknow Gangrape Case: यूपीएससी छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामले में फरार आरोपितों पर 25-25 हजार का ...
खेल

भारत में शुरू हुई इस धाकड़ एसयूवी की डिलीवरी, बिना खरीदे भी घर ले जा सकते हैं इसे, जानें कैसे

नई दिल्ली। Citroen की तरफ से शुक्रवार को ऐलान किया गया है कि उन्होंने भारतीय मार्केट में नई C5 Aircross SUV की डिलीवरी शुरू कर दी है। इस एसयूवी को अप्रैल की शुरुआत में 29.90 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। ये बेहद स्टाइलिश एसयूवी है जिसका डिजाइन ग्राहकों को काफी पसंद आ रहा है। भारत में यह एसयूवी 7 कॉम्बीनेशन में लॉन्च की गई है। इनमें 4 बॉडी कलर और 3 बाई-टोन रूफ ऑप्शन शामिल हैं। यह एसयूवी तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

भारत में इस एसयूवी की डिलीवरी के साथ ही कंपनी ने ‘Citroen Future Sure’ प्लान्स भी पेश किए हैं जिसके तहत इच्छुक ग्राहक मंथली 49,999 रुपये की पेमेंट के साथ इस कार को घर ले जा सकते हैं। इस पैकेज में रूटीन मेंटेनेंस, एक्सटेंडेड वारंटी, 5 साल के लिए रोड साइड असिस्टेंस और ऑन रोड फाइनैंसिंग भी शामिल है।

इंजन और पावर

Citroen C5 Aircross में 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड-डीजल इंजन मिलता है, जिसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। यह इंजन फ्रंट व्हील को पॅावर देता है, वहीं इस पावरट्रेन के साथ 177 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क मिलता है। Citroen C5 Aircross के इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है। Citroen का दावा है कि C5 एयरक्रॉस 18.6 kmpl का माइलेज देने में सक्षम है।

फीचर्स

बात करें फीचर्स की तो इस एसयूवी में ग्राहकों को एलईडी हेडलैंप्स और टेललाइट्स के साथ टॉप-एंड वेरिएंट शाइन में पैनोरमिक सनरूफ दी गई है। Citroen C5 Aircross SUV की बिक्री कम्पलीट नॉक्ड डाउन (CKD) किट के जरिए की जाएगी। इसकी असेंबलिंग कंपनी के तमिलनाडु स्थित प्लांट में होगी।

Related Articles

Back to top button