ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

रक्षा मंत्रालय ने मेडिकल अधिकारियों को दी आपात वित्तीय शक्ति

नई दिल्ली। रक्षा मंत्रालय ने कोरोना महामारी के कारण बने हालात को देखते हुए तीनों सेनाओं में मेडिकल सर्विसेज से जुड़े डायरेक्टर जनरल को पांच करोड़ रुपये तक की आपात वित्तीय शक्ति दी है। इसके तहत अधिकारी मेडिकल इन्फ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने के लिए खरीद कर सकेंगे।

चार दिन पहले रक्षा मंत्री ने किया था एलान

आधिकारिक आदेश के मुताबिक, मेजर जनरल रैंक के अधिकारी को तीन करोड़ रुपये और ब्रिगेडियर रैंक के अधिकारी को दो करोड़ रुपये तक की खरीद की आपात शक्ति दी गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चार दिन पहले एलान किया था कि जरूरी खरीद के लिए तीनों सेनाओं में आपात वित्तीय अधिकार दिए जाएंगे।

30 सितंबर तक के लिए दी गई आपात शक्ति

अब मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। यह आपात शक्ति 30 सितंबर तक के लिए दी गई है। हालांकि इसकी समीक्षा और विस्तार का विकल्प खुला है।

Related Articles

Back to top button