ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

स्वास्थ्य मंत्री का दावा- साल 2020 में देश के 116 जिलों में मलेरिया का एक भी मामला नहीं आया सामने

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने शुक्रवार को कहा कि 2020 में देश के 116 जिलों में मलेरिया का एक भी मामला सामने नहीं आया। इस तरह भारत इस बीमारी में 84.5 फीसद और मौत में 83.6 फीसद कमी लाने में कामयाब रहा है।

25 अप्रैल को है विश्व मलेरिया दिवस

उन्होंने कहा कि देश की इस उपलब्धि को विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2018, 2019 और 2020 में भी मान्यता दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी भारत की राजनीतिक प्रतिबद्धता और तकनीकी नेतृत्व को सक्षम बनाने की सराहना की है। वर्धन ने कहा कि 25 अप्रैल को हर साल विश्व मलेरिया दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस साल का थीम है-शून्य मलेरिया लक्ष्य हासिल करना।

बता दें कि इस वक्त देश पहले ही कोरोना महामारी के चपेट में है। ऐसे में हम सभी को एहतियात बरतनी चाहिए। चूंकि, मलेरिया बीमारी मच्‍छर के काटने से होती है इसलिए बच्‍चें को मच्‍छरों से दूर रखें। अपने घर के आसपास पानी न भरने दें। बारिश के मौसम में किसी भी कंटेनर आदि में पानी जमा न होने दें और समय-समय पर कूलर को साफ करें।

इसके साथ ही बच्‍चे को हल्‍के रंग के कपड़े पहनाएं। माना जाता है कि गहरे रंग के कपड़ों पर मच्‍छर जल्‍दी आते हैं। सभी लोगों को सलाह दी जाती है कि पूरी बाजू के कपड़े पहने। मच्‍छर मारने की दवाओं का इस्‍तेमाल करें और सोते समय मॉस्‍किटो नैट लगाएं।

Related Articles

Back to top button