ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
टेक्नोलॉजी

2,000 रुपये से कम कीमत में आते हैं ये शानदार वायरलेस ईयरफोन, बनेंगे आपकी पहली पसंद

नई दिल्ली। भारतीय इलेक्ट्रॉनिक बाजार में वायरलेस ईयरफोन की भरमार है। यही वजह है कि यूजर्स को अपने लिए सही ईयरफोन चुनने में परेशानी आ रही है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा ईयरफोन लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 2,000 रुपये से कम है। इनमें आपको मल्टी-फंक्शन बटन और माइक्रोफोन जैसे तमाम फीचर्स मिलेंगे। आइए इन ब्लूटूथ ईयरफोन पर डालते हैं एक नजर…

Lumiford MAX N60 

कीमत : 1,799 रुपये

MAX N60 ईयरफोन का डिजाइन आकर्षक है। इसमें 220mAh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप देती है। साथ ही इसमें माइक्रोफोन और मल्टी-फंक्शन बटन दिया गया है। इसके अलावा ईयरफोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा। इसकी कनेक्टिविटी रेंज 10 मीटर है। वहीं, यह ईयरफोन HSP, HFP, AVRCP और A2DP सपोर्ट करता है।

CrossBeats Wave 

कीमत : 1,799 रुपये

CrossBeats Wave लेटेस्ट ईयरफोन है। इस ईयरफोन को IPX7 की रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर-प्रूफ है। इसके अलावा ब्लूटूथ ईयरफोन में दमदार ड्राइवर्स दिए गए हैं, जो शानदार साउंड प्रोड्यूस करते है। साथ ही इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है।

BoAt Airdopes 431 

कीमत : 1,999 रुपये

BoAt Airdopes 431 में माइक्रोफोन और 500mAh की बैटरी दी गई है, जो पांच घंटे का बैकअप देती है। इसके साथ ही ईयरफोन में ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। इसकी रेंज 10 मीटर है। इसके अलावा ईयरबड्स को IPX4 की रेटिंग मिली है।

Noise Ear Buds 

कीमत : 1,999 रुपये

न्वाइज ईयर बड्स कम रेंज के शानदार ईयरफोन है। इस ईयरबड्स में चार्जिंग के लिए टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को ईयरफोन में दमदार बैटरी मिलेगी, जो सिंगल चार्ज में 20 घंटे का बैकअप देती है।

OnePlus Bullets

कीमत : 1,999 रुपये

OnePlus Bullets में 9.2mm ड्राइवर्स समेत एनर्जी ट्यूब भी दी गई है, जिसे नॉन-मैटेलिक मिनिरल और सिलिका जेल से तैयार किया गया है। यह ईयरफोन फ्रीक्वेंसी डिसट्रेक्शन और नॉयस कैंसेलेशन में मदद करता है। इसका डिजाइन वेदर-रेजिस्टेंट है। यह ईयरफोन मैगनेटिक स्विच के साथ आते हैं, जिससे ईयरबड्स को एक साथ क्लिप करने से म्यूजिक को पॉज किया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button