ब्रेकिंग
Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व... Chhotanagpur Zone Alert: पर्व-त्योहारों के मद्देनजर आईजी ने दिए सख्त निर्देश, अतिरिक्त पुलिस बल की ह... Dhanbad News: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर धनबाद में निकली भव्य मशाल और बाइक रैल... Sahkar Se Samriddhi: छत्तीसगढ़ में सहकारिता और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए विशेष कार्... GPM News: गौरेला पेंड्रा मरवाही के जिला अस्पताल में मिला नवजात का शव, सीसीटीवी खंगालने के बाद भी नही... Singapore India Network Forum: छत्तीसगढ़ में सेमीकंडक्टर और AI डाटा सेंटर का काम शुरू, निवेश के दिखन... Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सिंगापुर यात्रा संपन्न, छत्तीसगढ़ को मिला ₹350 करोड़ का नय... Kanker News: अंतागढ़ को जिला बनाने की मांग ने पकड़ा जोर, क्षेत्रवासियों ने शुरू किया अनिश्चितकालीन ध... BMSICL Controversy: 307 करोड़ के मेडिकल टेंडर में धांधली का मामला, कोर्ट ने 19 नवंबर तक तलब किया जवा...
देश

रायपुर के जोन क्रमांक दो में महापौर ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

रायपुर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जोन क्रमांक दो और आठ ने कंट्रोल रुम की शुरुआत की है। जोन क्रमांक दो के कंट्रोल रुम में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों के लिए दवाइयां, सैनिटाइजर एवं ब्लीचिंग, होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज को आपातकाल में एंबुलेंस और कोरोना टेस्टिंग एवं टीकाकरण के लिए आपाताल कालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया है।

साथ ही प्रभारियों की नियुक्ति भी की गई है जो टेस्टिंग एवं टीकाकरण में अपने समयनुसार आमजनो की सेवा के लिए उपलब्ध रहेंगे। रायपुर नगर पालिक निगम के महापौर एजाज ढेबर शहीद हेमु कालाणी वार्ड के पार्षद व जोन क्रमांक दो के अध्यक्ष हरदीप सिंह (बंटी होरा) जोन कमिश्नर विनय मिश्रा जी अन्य पार्षदगण जिसमें सुरेश चन्नावार, सुंदर जोगी, राधेश्याम विभार, अनवर हुसैन जी की उपस्थिति में शुक्रवार को आपातकालीन हेल्पलाइन नम्बरों का शुभारंभ किया गया।

जोन आठ में होम डिलवरी के लिए जारी नंबर

कोरोना काल में नागरिकों को जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक आठ कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। साथ ही कोरोना से संक्रमित होकर होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे लोगों के घर में स्टेंसिल से पेंट कर सूचना लगाई जा रही है। निगम के जोन क्रमांक आठ के जोन कमिश्नर अरुण कुमार ध्रुव ने बताया कि जोन कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है।

इसके लिए लैंड लाइन नम्बर 0771 4910572 तथा मोबाइल नंबर 7415644767 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कोरोना पीड़ित मरीज, उनके परिजन या सामान्य नागरिक, जिन्हें किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो, संपर्क कर सकते हैं। साथ ही जोन के सभी वार्डों में सामान, सब्जी और फलों के 21 विक्रेताओं के संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।

सभी विक्रेता सामानों की होम डिलवरी करेंगे। संक्रमित व्यक्ति की सूचना देने के लिए पहले स्टीकर लगाया जाता था, लेकिन उसे लोग फाड़ कर फेंक देते थे। इसे देखते हुए अब स्टेंसिल से पेंट कर सूचना चस्पा की जा रही है।

Related Articles

Back to top button