ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

बांदा जेल में बंद BSP विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित

बांदा। पंजाब की रूपनगर से बांदा जेल में शिफ्ट किए गए बहुजन समाज पार्टी के विधायक बाहुबली मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस के लक्षण मिलने पर शनिवार को मुख्तार अंसारी का टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट रविवार को आ गई है।

मुख्तार अंसारी को बैरक में कोविड-19 नियमों के बीच ही रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में आठवें नंबर पर उसका नाम है। जेल के दो अन्य कैदी भी पॉजिटिव निकले हैं। सभी का एंटीजन टेस्ट हुआ है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा जेल के कैदियों की कोरोना जांच लगातार की जा रही है। जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आरटीपीसीआर व एंटीजन टेस्ट में 23 बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्तार अंसारी का एंटीजन टेस्ट हुआ था। उसकी आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की लखनऊ से ही हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रहे डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि मुख्तार अंसारी की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव है। अभी भी हमको आरटी पीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आइसोलेशन में रह रहे मुख्तार अंसारी की लगातार निगरानी की जा रही है। सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि जैसा जेल के चिकित्सक कहेंगे, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी बैरक में ही आइसोलेशन में रखा गया है। जेल सूत्रों ने बताया कि मुख्तार अंसारी को कोरोना को कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उसकी एंटीजन टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकीय टीम निरीक्षण कर रही हैं।

बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी भी कोरोना वायरस की चपेट में है। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बांदा जेल में मुख्तार ने शुक्रवार शाम को कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह जताया था। इसके बाद वहां कल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सैंपल लिया था। रविवार को सैंपल की जो रिपोर्ट आई है, उसमें मुख्तार अंसारी को कोरोना वायरस पॉजिटिव बताया गया है। फिलहाल मुख्तार अंसारी जेल की बैरक नम्बर 15 में ही है। उसकी हालत भी स्थिर है। बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की लखनऊ से ही हर गतिविधि की मॉनिटरिंग कर रहे डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि मुख्तार अंसारी की एंटीजेन रिपोर्ट पॉजिटिव है। अभी भी हमको आरटी पीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। फिलहाल आइसोलेशन में रह रहे मुख्तार अंसारी की लगातार निगरानी की जा रही है। बांदा जेल में शनिवार को मुख्तार के साथ कुल 23 लोगों का एंटीजेन टेस्ट हुआ था।

माफिया मुख्तार अंसारी का नया ठिकाना सात अप्रैल की सुबह साढ़े बजे से बांदा जेल है। उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम उसे भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच यहां लाई थी। जेल प्रशासन के दावे के मुताबिक वह सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में है। उसकी बैरक में किसी को जाने की इजाजत नहीं है। पूरी बैरक में केवल मुख्तार अंसारी ही अकेले है।  मऊ से बहुजन समाज पार्टी के विधायक मुख्तार अंसारी को पंजाब के रूपनगर से सात अप्रैल को बांदा लाया गया था। मुख्तार अंसारी की एंटीजेन टेस्ट रिपोर्ट में वह कोरोना वायरस से संक्रमित है। आज ही शाम तक आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी आने की संभावना है।

पंजाब के रूपनगर से बांदा जेल की बैरक नम्बर 15 में शिफ्ट होने के बाद से लगातार मुख्तार अंसारी सुविधा की मांग कर रहा है। दरी पर सोने के साथ मच्छर काटने की शिकायत करने वाले मुख्तार अंसारी ने पंखा की मांग की थी। मुख्तार अंसारी की इस दौरान लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। दो दिन पहले ही मऊ और आजमगढ़ की कोर्ट में वर्चुअल पेशी के दौरान मुख्तार ने अपनी हत्या की साजिश का डर जताया था।

Related Articles

Back to top button