ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...
देश

बंगाल में टीएमसी उम्मीदवार काजल सिन्हा की कोरोना से मौत, ममता बनर्जी ने जताया दुख

कोलकाता। कोरोना महामारी से बंगाल में विधानसभा चुनाव के एक और उम्मीदवार की मौत हो गई है। महानगर से सटे उत्तर 24 परगना जिले के खरदह विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार काजल सिन्हा ने रविवार को दम तोड़ दिया है। कोलकाता के बेलियाघाटा आइडी अस्पताल में पिछले तीन दिनों से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था जहां रविवार को उन्होंने आखिरी सांस ली। 22 अप्रैल को छठे चरण के मतदान वाले दिन खरदह विधानसभा क्षेत्र में वोटिंग हुई थी। उसी दिन वह बेलियाघाटा आईडी अस्पताल में भर्ती हुए थे और रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। आरोप लगा था कि वह पहले से ही पॉजिटिव थे लेकिन उसी हालत में चुनाव प्रचार करते रहे और लोगों के घर-घर भी घूमते रहे। रविवार सुबह 9:45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली है। वह खरदह नगरपालिका के पूर्व प्रशासक भी थे।

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए बाबुल सुप्रियो और उनकी पत्नी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव

कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में लगातार लोग आ रहे हैं। अब केंद्रीय मंत्री और कोलकाता के टॉलीगंज से भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो के संक्रमित होने की खबर मिली है। बाबुल सुप्रियो के साथ उनकी पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं, जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ट्वीट कर दी है। केंद्रीय मंत्री दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए हैं। अपने ट्वीट में बाबुल सुप्रियो ने बताया कि मैं दूसरी बार पॉजिटिव हुआ हूं। साथ ही उन्होंने कहा है कि दुखी की बात है कि 26 अप्रैल को आसनसोल में अपना वोट नहीं डाल सकूंगा।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने काजल सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि काजल सिन्हा के निधन की खबर से मुझे आघात लगा है। यह बहुत दुखद है। उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें इस दुख की घड़ी में हिम्मत प्रदान करें।

इससे पहले मुर्शिदाबाद जिले में सातवें व आठवें चरण में मतदान होना है। मुर्शिदाबाद जिले के शमशेरगंज और विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी और जंगीपुर सीट से वाममोर्चा के प्रत्याशी की मौत होने के बाद दोनों सीटों पर चुनाव 16 मई को होगा। परंतु, खड़दह में मतदान संपन्न हो चुका है।

उल्लेखनीय है कि बंगाल में मार्च के अंतिम सप्ताह से ही कोविड-19 महामारी ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया था लेकिन चुनाव आयोग मौन बना रहा और चुनावी रैलियों में भीड़ होती रही जिसमें लाखों लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। शनिवार को जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक एक दिन में 14 हजार 281 लोग इस महामारी की चपेट में आए हैं जो अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है।

Related Articles

Back to top button