ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
देश

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 208 की मौत, 35614 नए संक्रमित; संख्या में कमी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के शुक्रवार रात आठ बजे से कोरोना कर्फ्यू का थोड़ा असर दिखने लगा है। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे की जो जांच रिपोर्ट आई है उसमें नए संक्रमितों के साथ मृतकों की संख्या में भी कमी आ रही है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 2,29,578 नमूनों की जांच की गई। इन जांचों में कोरोना के 35,614 नए संक्रमितों का पता चला।

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हो गई है, यह संख्या शनिवार की 223 से कम है। प्रदेश में अब मृतकों की संख्या बढ़कर 11165 हो गई है, कल तक यह 10959 थी। प्रदेश में आज सर्वाधिक 19 मौत कानपुर में हुई है। इसके अलावा वाराणसी में 15, लखनऊ में 14, गौतमबुद्धनगर में 11 और प्रयागराज व गाजियाबाद में दस-दस लोगों ने इसके कहर से दम तोड़ा है।

इसके साथ ही बीते 24 घंटे में जो जांच रिपोर्ट आई है, उसमें भी नए संक्रमितों की संख्या कल से कम हो गई है। अब उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों की रफ्तार कुछ कम होती सी नजर नहीं आ रही है। सूबे में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 35,614 नए मामले सामने आए हैं। शनिवार को यह आंकड़ा 38055 था। वहीं 24 घंटे में 25,633 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। कल 23,231 लोग डिस्चार्ज हुए थे। अब तक प्रदेश में इसके कहर से उबरने वालों की संख्या 7.77 लाख के पार हो गई है।

लखनऊ में सर्वाधिक संक्रमित: प्रदेश में बीते 24 घंटे में लखनऊ में सर्वाधिक 5187 नए संक्रमित मिले हैं। यहां पर एक्टिव केस 52028 है। इसके कहर से लखनऊ से बीते 24 घंटे में 6247 लोग ठीक भी हुए हैं। लखनऊ के बाद कानपुर में 2153, वाराणसी में 2057, प्रयागराज में 1395, गौतमबुद्धनगर में 1310, बरेली में 1084, झांसी में 1021, लखीमपुर खीरी में 805, गाजियाबाद में 714, मुजफ्फरनगर में 660, गाजीपुर में 620,  मुरादाबाद में 607, जौनपुर में 569, सुल्तानपुर में 568, शाहजहांपुर में 566,सहारनपुर में 558 और बिजनौर में 537 नए संक्रमित केस मिले हैं।

कल से आज केस कम: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि कहा कि कल से प्रदेश में आज करीब 2,500 मामले कम आए हैं और टेस्ट की संख्या भी बढ़ी है। प्रदेश में अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 2,97,616 है। अब तक कुल 11,165 लोगों की मृत्यु हुई है। कल तक यह संख्या 10959 थी। प्रदेश में 2,29,578 सैंपल की जांच की गई।

वैक्सीनेशन भी जारी : अब तक 97,79,846 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग गई है। इसके साथ ही इनमें से 19,97,363 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगी है। अब तो सूबे में रेमडेसिविर इंजेक्शन भी हमें पर्याप्त मात्रा में मिलने लगी है।

कोरोना हारेगा, देश जीतेगा: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहर कुछ कम होने पर कहा कि कोरोना के विरुद्ध इस युद्ध में हम तेजी से विजय की तरफ बढ़ रहे हैं। कोरोना हारेगा, देश जीतेग।

मास्क तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग जरूरी: अमित मोहन प्रसाद ने कहा कि अगर आप बाहर न निकलें, भीड़भाड़ वाली जगह पर न जाएं। मास्क लगाने और फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करें तो केस कम होंगे। यूपी में कोरोना जांच के लिए निर्धारित से ज्यादा शुल्क लेने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग के लिए जो दर निर्धारित है, उससे अधिक कोई फीस लेता है तो ये एपेडेमिक एक्ट के तहत आएगा।

Related Articles

Back to top button