ब्रेकिंग
Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ... Jharkhand Congress News: रिनपास के प्रभारी निदेशक और भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में प्रदर्शन, उच्चस्त... Jharkhand Police Update: लंबित मामलों के निष्पादन और फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आईजी का कड... Barwadda Police & Fire Brigade: शॉर्ट सर्किट से लगी आग की आशंका, दमकल टीम ने पाया काबू; जांच जारी Giridih News: उसरी नदी से मिला लापता शुभम कुमार साव का क्षत-विक्षत शव, पीएमसीएच भेजा गया पोस्टमार्टम... Ranchi News: घायल पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के हनुमान मंदिर मे... Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर
देश

मेडिकल कालेजों, जिला अस्पतालों और कोविड अस्पतालों में बढ़ेंगे आइसीयू बिस्तर

रायपुर। प्रदेश के मेडिकल कालेज अस्पतालों, जिला अस्पतालों और डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों के आइसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ेगी। स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सालय भवन में ऐसे स्थानों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं, जहां पर सेंट्रल आक्सीजन सप्लाई पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध है।

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं नीरज बंसोड़ ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन को परिपत्र जारी किया है। बंसोड ने कहा कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के मेडिकल कालेज अस्पतालों, जिला चिकित्सालयों और डेडिकेटेड कोविड अस्पतालों में आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाई जा रही है।

इसके लिए वहां सेंट्रल आक्सीजन पाइपलाइन, आक्सीजन प्लांट, लिक्विड आक्सीजन टैंक भी स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने इन नई विकसित सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आइसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के लिए उपयुक्त स्थलों या वार्डों के चिन्हांकन के निर्देश दिए हैं।

वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा सिविल सर्जन-सह-मुख्य अस्पताल अधीक्षक को अस्पताल में स्थापित आक्सीजन जेनरेशन प्लांट की क्षमता के अनुसार ही आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों पर मरीजों की भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

आक्सीजन प्लांट की क्षमता से अधिक मरीज भर्ती किए जाने पर कम दबाव की स्थिति बनेगी, जिससे प्लांट के द्वारा आक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो सकेगी। बंसोड़ ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए आक्सीजन सुविधा वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाई गई है। इसके साथ ही वहां आक्सीजन की लगातार आपूर्ति के लिए आक्सीजन जेनरेशन प्लांट की स्थापना भी की गई है।

Related Articles

Back to top button