ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

संकट के बीच अमेरिका से रवाना हुए ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, आज दिल्ली पहुंचेगा

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के चलते देश में ऑक्सीजन का संकट पैदा हो गया है। सरकार की तरफ सभी संभव प्रयास किए जा रहें कि इन दिक्कतों को दूर किया जाए। मुश्किल की इस घड़ी में विकसित देशो ने भारत की तरफ मदद के हाथ बढ़ाए हैं। इसी कड़ी में संयुक्त राज्य अमेरिका भी भारत के साथ खड़ा हो गया है। ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए अमेरिका की तरफ से तीन सौ से अधिक ऑक्सीजन कंसनट्रेटर (Oxygen Concentrators) भारत भेजे गए हैं। यूएस के जेएफके एयरपोर्ट पर इन कंसनट्रेटर को लोड किया गया है, जो कि दिल्ली में पहुंचेगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले दो दिन में अमेरिका से 600 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर भारत भेजे जाएंगे। एयर इंडिया की अमेरिका से आने वाली दो उड़ानों में अगले दो दिन के दौरान 600 ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लाए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये कंसनट्रेटर निजी प्रतिष्ठानों ने अमेरिकी कंपनियों से खरीदे हैं। इसके अलावा भी आगामी कुछ सप्ताह में एयर इंडिया ने निजी प्रतिष्ठानों के लिए 10 हजार ऑक्सीजन कंसनट्रेटर लाने की योजना बनाएगी।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो आज यानी सोमवार दोपहर तक दिल्ली में यह कंसनट्रेटर उतर जाएगा। बता दें कि कंसनट्रेटर ऐसा उपकरण है, जो हवा से ऑक्सीजन बनाता है। भारत में आज इसकी सबसे ज्यादा आवश्कता है। बता दें कि भारत में ऑक्सीजन की कमी से मरीजों की जान जाने की खबरें भी लगातार आ रही है। कोरोना संकट के कारण ऑक्सीजन की भारी किल्लत के बीच केंद्र सरकार ने बीत दिन देश के सभी जिला अस्पतालों में प्रेसर स्विंग एब्जाप्शर्न (पीएएसए) मेडिकल ऑक्जीन प्लांट लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम केयर फंड से ऐसे 551 प्लांट की मंजूरी भी दे दी है। साथ ही उन्हें जल्द से जल्द चालू करने के निर्देश भी दिए हैं।

Related Articles

Back to top button