ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
मनोरंजन

Seeti Maar Song: ‘राधे’ का डांस नंबर सॉन्ग ‘सीटी मार’ रिलीज़, सलमान ख़ान और दिशा पाटनी ने किया जबरदस्त डांस

नई दिल्ली। सलमान ख़ान की बिग बजट फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ के ट्रेलर रिलीज़ के बाद आज फिल्म का पहला गाना ‘सिटी मार’ रिलीज़ कर दिया गाया है। ‘सिटी मार’ एक डांस नबर है जिसमें सलमान और दिशा पाटनी जबरदस्त डांस करते हुए दिख रहे हैं। इस गाने को कमाल खान और यूलिया वंतूर ने अपनी आवाज़ दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं। म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) ने इस गाने को कंपोज़ किया है, जो इससे पहले सलमान के साथ सेंसेशनल हिट ‘ढिंका चिका’ में काम कर चुके है। इस गाने को कोरियोग्राफ किया है जानी ने।

सलमान खान के साथ इस फ़िल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नज़र आएंगे। ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ को सलमान खान फिल्म्स ने ज़ी स्टूडियो के साथ मिलकर बनाया है। सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी। इसके साथ ही फिल्म को ज़ी5 पर ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है।

सलमान के प्रवक्ता की ओर से कहा गया कि इस पैनडेमिक की स्थिति में हम सबको ऐसे समाधान के बारे में सोचना है, जो सबका हित करे। थिएटर ओनर्स को भी सपोर्ट करना है। साथ ही, कोविड-19 के हालात देखते हुए फ़िल्म को अधिक से अधिक दर्शकों तक भी पहुंचाना है। यही वजह है कि फिल्म को थिएटर के साथ-साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज़ किया जाएगा।

निर्माताओं की ओर से जारी स्टेमेंट में कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए ज़ी स्टूडियोज़ ने मल्टीप्लेटफॉर्म स्ट्रेटजी अपनायी है, ताकि कोविड-19 गाइडलाइंस का भी पालन हो सके। फ़िल्म ज़ीप्लेक्स पर पे पर व्यू सर्विज के आधार पर उपलब्ध रहेगी। सिनेमाघर और ज़ीप्लेक्स के अलावा फ़िल्म Pay Per View के आधार पर डीटीएच प्लेटफॉर्म्स डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Back to top button