ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
मनोरंजन

Salman Khan ने कोरोना काल में फिर थामा ज़रूरतमंदों का हाथ, ख़ुद चखकर भेज रहे हैं फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाना

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। रोज़ बढ़ते मौतों के आंकड़े और वायरस की चपेट में आते लाखों लोगों की संख्याओं ने लोगों का दिल दहलाकर रख दिया है। इस वायरस के खिलाफ लड़ते-लड़ते लोगों की हिम्मत अब जवाब दे रही और हर कोई ऊपर वाले से बस ये दुआ कर रहा है कि अब बस! ये बुरा वक्त जल्दी गुज़र जाए। हालांकि एक तरफ जहां देश दवाईयों से लेकर खाने पीने की किल्लतों से जूझ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक मसीहा बनकर मदद करने उतर आए हैं। सरकार के साथ-साथ आम लोग भी इस जंग के खिलाफ लोगों का सहारा बन रहे हैं और एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। वहीं सेलेब्स भी एक बार फिर लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं।

बॉलीवुड के दबंग ख़ान यानी सलमान ने फिर से फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। बीते साल सलमान खान ने लॉकडाउन के समय में गरीबों और जरूरमंदों को खाने से लेकर अन्य जरूरी समाना मुहैया करवाने में मदद की थी। अब कोरोना वायरस की दूसरी लहर में फिर से दिग्गज अभिनेता ने फ्रंटलाइन वर्कर्स की मदद करने का फैसला किया है। सलमान की टीम फ्रंटलाइन वर्कर्स को खाना भिजवा रही है और ये सब ख़ुद भाईजान की निगरानी में हो रहा है। फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए भेजे जा रहे खाने को सलमान ख़ान खुद टेस्ट कर रहे हैं उसके बाद वो खाना आगे भेजा जा रहा है।

सलमान ख़ान का एक वीडियो सामने आया है जिसमें भाईजान के सामने खाने के ढेर सारे डब्बे रखे हुए है और वो ख़ुद उन डब्बों में पैक हो रहे खाने को टेस्ट कर रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि लोग डब्बों को पैक कर रहे हैं तभी सलमान खान खाना टेस्ट करते हैं और फिर दोबारा मास्क पहन लेते हैं। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

Related Articles

Back to top button