ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
देश

राहत भरी खबर: सर गंगाराम अस्पताल को मिली 2 टन ऑक्सीजन

दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल को मंगलवार सुबह दो टन लिक्विफाइड मेडिकल ऑक्सीजन मिल गई है। अस्पताल के एक अधिकारी ने बताया कि ‘‘पिछले कुछ दिनों” की तुलना में अब वे ‘‘बेहतर स्थिति” में हैं। कुछ दिन पहले अस्पताल में जीवनदायिनी गैस की भारी किल्लत के कारण संकट पैदा हो गया था। अस्पताल ने कहा कि उसके पास 6000 घन मीटर ऑक्सीजन है जो 10 घंटों तक चल सकती है, वहीं एक अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें 27 अप्रैल को सुबह छह बजे दो टन लिक्विफाइड मेडिकल ऑक्सीजन मिली। कल हमें 10 टन लिक्विफाइड मेडिकल ऑक्सीजन से भरा एक टैंकर मिला था। पिछले कुछ दिनों के मुकाबले अब हम बेहतर स्थिति में हैं और हम उम्मीद करते हैं कि हालात बेहतर रहें।”

अस्पताल को हर रोज 11,000 घन मीटर लिक्विफाइड मेडिकल ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है और हर दिन 10,000 घन मीटर ऑक्सीजन की खपत होती है। आपको बता दें कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण शुक्रवार को 25 मरीजों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button