ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
देश

संकट काल में फिर काम आई भारतीय रेल, आक्सीजन एक्सप्रेस ने की 510 टन आक्सीजन की ढुलाई

नई दिल्ली। भारतीय रेल एक बार फिर से देश के संकट काल में लोगों के लिए ‘संकटमोचक’ बनकर आई है। एक तरफ देश में लोगों की सांसे आक्सीजन की कमी से उखड़ रही थी तो रेलवे ने इस दौरान अपनी आक्सीजन एक्सप्रेस से ज्यादा से ज्यादा आक्सीजन की मदद जल्दी से पहुंचाई। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रेलवे ने अब तक उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और मध्य प्रदेश को 510 टन से ज्यादा आक्सीजन पहुंचाई है।रेलवे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, हरियाणा सरकार ने भी आक्सीजन एक्सप्रेस के लिए अनुरोध किया है। फरीदाबाद से टैंकर लोड करके उन्हें राउरकेला भेजा जा रहा है।

फिलहाल हरियाणा के लिए पांच-पांच टैंकर वाली दो ट्रेन चलाने की योजना है। मध्य प्रदेश को बुधवार सुबह आक्सीजन एक्सप्रेस के जरिये 64 टन से ज्यादा आक्सीजन की आपूर्ति हुई है। इस ट्रेन से एक टैंकर जबलपुर, दो टैंकर भोपाल और तीन टैंकर सागर में उतारे गए। एक ट्रेन तीन टैंकर लेकर लखनऊ पहुंच रही है। जबकि एक अन्य खाली ट्रेन लखनऊ से बोकारो के लिए रवाना हो चुकी है।

64 मरीज ले रहे कोरोना केयर कोच सेवा का लाभ

रेलवे बुधवार को बताया कि उसने पिछले करीब दो हफ्ते में देशभर में 191 कोरोना केयर कोच उपलब्ध कराए हैं। इनमें 103 मरीजों को भर्ती किया गया और 64 मरीज अभी भी इस सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button