ब्रेकिंग
बंगाल की खाड़ी में एक और चक्रवात का खतरा, 'अकवन' नाम से आ सकता है नया तूफान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव पर नीति आयोग शुरू करेगा विशेष कार्यशालाएं राजधानी दिल्ली में धूमधाम से मनाया गया लोक आस्था का महापर्व छठ, सीएम रेखा गुप्ता ने यमुना घाट पर दिय... पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर कब्जे की जंग तेज, ममता गुट ने चुनाव आयोग में सौंपे दस्तावेज कर्नाटक के शिवमोग्गा में सरकारी स्कूल की शिक्षिका पर गरीब बच्चों के अपमान का गंभीर आरोप कालाढूंगी में 'नारी शक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 22 महिलाओं को किया सम्मा... बीरभूम के शांतिनिकेतन इलाके में पुलिस मुठभेड़, कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी रतन शेख ढेर धुआँधार गेंदबाजी के दम पर टीम इंडिया ने जीती न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज इजराइली हवाई हमले में हमास का शीर्ष कमांडर समीर महमूद हसन ढेर, दक्षिणी गाजा में हुई कार्रवाई व्हाट्सएप लाने जा रहा है नया 'Zaps' फीचर, इंस्टाग्राम के इस फीचर जैसा होगा अनुभव
देश

कांकेर में नक्सली की लगा दी मूर्ति, विपक्ष ने सरकार को घेरा

रायपुर। कांकेर में नक्सली की मूर्ति लगाने पर विपक्ष ने सरकार को घेरा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से नक्सलियों पर लगाम कसने में नाकाम है। अब तो हालत कुछ ऐसे हैं कि कांकेर जिले के एक गांव में नक्सली की मूर्ति लगा दी जाती है। इसकी खबर पुलिस को भी नहीं है।

कौशिक ने इस मूर्ति के लगने पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार के पास नक्सलियों के खात्मा के लिए कोई योजना ही नहीं है। जिस तरह बस्तर में नक्सली लगातार अपने मंसूबों को अंजाम दे रहे हैं। इससे लगता है कि पुलिस का सूचना तंत्र फेल है। इसके कारण ही नक्सली लगातार हावी हैं।

नक्सली की मूर्ति लगने के बाद युवाओं में गलत संदेश जाएगा। भविष्य में उसे शहीद बताकर युवाओं को नक्सल संगठन में शामिल करने की साजिश भी रची जा सकती है। कौशिक ने आरोप लगाया कि नक्सलवाद को लेकर हम 2003 की स्थिति में जा रहे हैं। उस समय नक्सली जिस तरह से मजबूत थे, फिर से उसी दौर में वापसी जैसी स्थिति बन रही है।

इसकी वजह नक्सलियों के खिलाफ प्रदेश सरकार की मजबूत रणनीति का अभाव है। कौशिक ने कहा कि नक्सलियों ने बीजापुर और नारायणपुर में जिस तरह से हमला किया है। इसके साथ ही लगातार निर्दोषों की हत्या कर रहे हैं। पुलिस के एक अधिकारी का अपहरण करके उसकी हत्या कर देते और बस्तर में लगातार कई गाड़ियों को आग के हवाले करके आंतक फैला रहे हैं। इन सब पर प्रदेश सरकार का जरा भी ध्यान नहीं है।

Related Articles

Back to top button