ब्रेकिंग
Karnal CBI Raid: IDFC बैंक के ₹645 करोड़ घोटाले में घरौंडा अनाज मंडी पर CBI का छापा, कई आढ़ती फर्मों... Jharkhand Competitive Exams Update: परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत सुधार की मांग, जेपी... Virat Kohli Test Retirement: 'टीम के माहौल से खुश नहीं थे विराट', मोहम्मद कैफ का टेस्ट संन्यास पर बड... Jamshedpur Vinay Yadav Death: हादसे के दो दिन बाद जमशेदपुर के विनय यादव ने भी तोड़ा दम, वियतनाम में ... Salman Khan Paparazzi Video: बिग बॉस में फटकार के बाद पैपराजी पर नरम पड़े सलमान खान, स्टूडियो के बाह... Chhattisgarh Naxal Update 2026: सुरक्षा बलों की सर्चिंग में खुलासा, जंगल के अंदर प्रिंटिंग मशीन के ज... Pediatric Surgery in Kawardha: जन्म से विकसित नहीं थी आहार नली, रायपुर के सर्जन ने बुलाई गई टीम के स... सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से हिला हेल्थकेयर सेक्टर: अस्पताल स्टॉक्स में 6% तक की भारी गिरावट Deputy CM Vijay Sharma Meeting: मंत्रालय में हुई कैबिनेट उप-समिति की बैठक, राजनीतिक कारणों से दर्ज स... Apple Pay Launched in India: 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च हुआ Apple Pay, Axis Bank का...
देश

अमेरिका से मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंची, महामारी से लड़ने के लिए एकजुट हुए दोनों देश

नई दिल्ली। कोरोना से जूझ रहे भारत की मदद के लिए कई देशों सहित अमेरिका की मदद जारी है। अमेरिका से ऑक्सीजन सिलिंडर, ऑक्सीजन कंसंट्रटेर, पीपीई, रैपिड टेस्टिंग किट समेत अन्य मेडिकल सप्लाई की पहली खेप भारत पहुंच गई है। अमेरिकी सरकार द्वारा ऐसी और फ्लाइट अगले सप्ताह में भेजे जाने की उम्मीद है। भारत में अमेरिकी दूतावास ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका संकट के इस समय भारत के साथ खड़ा है। क्योंकि हम एकसाथ महामारी से लड़ रहे हैं।

विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से आए बयान के मुताबिक, अमेरिकी वायुसेना के विमान सी -17 ग्लोबमास्टर III, दूसरा अमेरिकी वायु सेना वाहक कोरोना राहत आपूर्ति से भरा हुए सामान लेकर भारत पहुंच गया है। सीबीआईसी के मुताबिक, अमेरिकी की तरफ से 200 डी साइज ऑक्सजीन सिलिंडर, 223 एच साइज ऑक्सीजन सिलिंडर 210 प्लस ऑक्सीमीटर, 184,000 एबट रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किट और 84,000 एन -95 फेस मास्क भेज गए हैं।

अमेरिका के अलावा संकट की इस घड़ी में कई अन्य देश भी सामने आए हैं। बता दें कि रोमानिया की तरफ से भी 80 ऑक्सीजन कंसेनटेटर्स और 75 ऑक्सजीन सिलिंडर भारत भेजे गए हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने रोमानिया का शुक्रिया अदा किया है। वहीं जापान ने भी संकट की इस घड़ी में भारत का साथ देने का फैसला लिया है। भारत में जापान के राजदूत, सतोशी सुजुकी ने कहा कि जापान जरूरत के समय में भारत के साथ खड़ा है। हमने 300 ऑक्सीजन जनरेटर और 300 वेंटिलेटर प्रदान करने की प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है।

बता दें कि आयरलैंड भी संकट की इस घड़ी में भारत का साथ निभा रहा है। आयरलैंड से भारत को 700 ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर और 365 वेंटिलेटर आज सुबह भारत पहुंचा गया। वहीं यूके से 280 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के साथ मेडिकल सामानों की तीसरी खेप भी आज सुबह भारत पहुंच गई। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूके का धन्यवाद देते हुए कहा कि ये महामारी के खिलाफ लड़ाई में हमारी साझा प्रतिबद्धता को दिखाती है।

Related Articles

Back to top button