ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

पहले प्यार फिर तकरार, बीच में आया बच्‍चा, पड़ गई दरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा पुलिस थाने में एक शादीशुदा महिला ने दुष्कर्म की शिकायत की है। महिला का दावा है कि इसी इलाके में रहने वाले राहुल नाम के एक युवक ने उसका शारीरिक शोषण किया और जब बात साथ रहने की आई तो साफ मुकर गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

इस मामले की छानबीन की जा रही है। अब तक की जांच में यह बात सामने आई कि दोनों के बीच पिछले कई महीनों से प्रेम संबंध था। मगर एक साथ रहने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। अब थाने में दुष्कर्म की शिकायत पीड़िता ने की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। आरोपित युवक को पुलिस ने बुलाकर बयान लिया। युवक ने कई राज खोल दिए। युवक का कहना है कि आरोप लगाने वाली महिला पहले से शादी शुदा है। इसकी जानकारी उसने नहीं दी थी।

महिला शादीशुदा, छुपाई थी यह बात

इस मामले में जांच के दौरान एक ट्विस्ट सामने आया। दरअसल महिला ने भी युवक को अंधेरे में रखकर उसके साथ रिश्ता कायम किया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शिकायत करने वाली महिला एक बच्चे की मां है। युवक को इस शादी के बारे में पता नहीं था। जब बात आगे बढ़ी तो युवक को पता चला, यही दोनों के बीच तकरार का बड़ा कारण बना। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button