ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

जालोर में इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग का उद्घाटन, राजनाथ सिंह और नीतिन गडकरी रहे मौजूद

नई दिल्ली। पाकिस्तान सीमा से 40 किलोमीटर दूर राजस्थान के जालोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग का उद्घाटन किया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और चीफ आफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत भी मौजूद रहे। बता दें कि आज भारत-पाक बार्डर पर बाड़मेर-जालोर जिले की सीमा पर अगड़ावा में बन रही देश की पहली इमरजेंसी एयर स्ट्रिप का आज उद्घाटन हुआ। इससे पहले बुधवार को यहां रिहर्सल के तौर पर तीन फाइटर प्लेन उतारे गए थे। इसके लिए एयरफोर्स अधिकारियों की निगरानी में सुबह सबसे पहले हरक्यूलिस प्लेन को उतारा गया। पाकिस्तान बार्डर से सटी देश की यह पहली हवाई पट्टी है। तो आइए तस्वीरों में देखते हैं कार्यक्रम की ताजा स्थिति।

राजस्थान के जालौर में गुरुवार को बाड़मेर हाइवे पर स्पेशल एयरस्ट्रिप की शुरुआत हो गई है। पाकिस्तान से सटी सीमा पर सुखोई और जगुआर जैसे वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने यहां पर अपना दम दिखाया और हाइवे पर लैंडिंग की।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत राजस्थान के जालोर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी फील्ड लैंडिंग के उद्घाटन के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में इसकी शुरुआत की गई थी। खास बात ये है कि दोनों मंत्री भी वायुसेना के स्पेशल विमान से इसी एयरस्ट्रिप पर आए थे।

ये एयरस्ट्रिप भारत-पाकिस्तान सीमा के पास ही स्थित है। ऐसे में ऐसे में भविष्य में सामरिक रूप से भी इसकी काफी अहमियत होगी।

Related Articles

Back to top button