ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
देश

कामधेनु विश्व विद्यालय में प्रवेश परीक्षा के आधार पर होगा दाखिला

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में सत्र 2021-22 में प्रवेश दिया जाना है। प्रदेश के एकमात्र वेटनरी कालेज अंजोरा, दुर्ग की 80 सीटों एवं मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा की 100 सीटों में प्रवेश नीट 2021 की प्रावीण्यता सूची के आधार पर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में वेटनरी, फिशरीज और डेयरी टेक्नोलाजी की मात्र एक-एक महाविद्यालय है। डेयरी टेक्नोलाजी महाविद्यालय, रायपुर के स्नातक पाठ्यक्रम की 60 सीटें, बेमेतरा व तखतपुर के डेयरी पॉलिटेक्निक महाविद्यालय की 60 सीटें हैं, जिनमें प्रवेश छत्तीसगढ़ व्यापम के माध्यम से आयोजित पीईटी रैंक के आधार पर दिया जाएगा।

विश्वविद्यालय के अधीनस्थ पालिटेक्निक कालेजों एनिमल हसबेंडरी ( 360 सीटें ) फिशरीज साइंस ( 30 सीटें ) में छत्तीसगढ़ व्यापम के आयोजित प्री-एग्रीकल्चर एवं प्री-वेटरनरी टेस्ट द्वारा दिया जाएगा। पशुचिकित्सा एवं पशुपालन महाविद्यालय, अंजोरा, डेयरी टेक्नोलाजी महाविद्यालय, रायपुर मात्स्यिकी महाविद्यालय, कवर्धा की स्नातकोत्तर (पीजी एवं पीएचडी) में प्रवेश विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कामन एंट्रेंस टेस्ट ( सीईटी ) 2021 द्वारा दिया जाएगा।

इन पाठ्यक्रमों में उपलब्ध सीटों की विषयवार और विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति, निदेशक शिक्षण एवं अधिष्ठाता वेटनरी कालेज, बिलासपुर डा एस.पी. इंगोले ने बताया कि छात्रों की जिज्ञासाओं एवं कठिनाइयों का समाधान ईमेल एवं मोबाइल के माध्यम से विभागाध्यक्षों एवं अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता से की जाएगी। पशुचिकित्सा एवं पशुपालन, मात्स्यिकी, डेयरी टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में स्वर्णिम भविष्य एवं चुनौतीपूर्ण करियर के लिए छत्तीसगढ़ के शहरी क्षेत्रों सहित ग्रामीण अंचल के छात्र-छात्राओं में रुझान बढ़ा है।

Related Articles

Back to top button