ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना पॉजिटिव, खुद को घर में किया आइसोलेट, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद दी है। अनिल बैजल द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक, वह कोरोना वायरस संक्रमित हो गए है। उनकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने खुद को घर के कमरे में आइसोलेट कर लिया है। साथ ही उन्होंने अपील की है, जो भी हाल-फिलहाल में उनके संपर्क में आए हैं, वे अपना कोरोना का टेस्ट करवा लें। साथ ही उपराज्यपाल ने यह भी जानकारी ट्वीट में दी है कि हल्के लक्षण है, इसलिए घर पर ही रहूंगा। बता दें कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और इसी के साथ मौतों की संख्या में इजाफा हो रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली में 24 घंटे के दौरान 24235 नए मामले सामने आए, जबकि 395 लोगों की मौत हो गई। यह अब तक सबसे बड़ा आंकड़ा है।

यहां पर बता दें कि अनिल बैजल भारतीय प्रशासनिक सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी मंत्रिमंडल में गृह सचिव के पद पर रह चुके हैं। अनिल बैजल 1969 बैच के आइएएस अधिकारी हैं और वह दिल्ली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। वह अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में केंद्रीय गृह सचिव के पद पर भी थे, मगर यूपीए सरकार के सत्त्ता में आते ही उन्हें पद से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय शहरी नवीनीकरण मिशन से जोड़ दिया गया। अनिल बैजल 2006 में केंद्रीय शहरी विकास सचिव के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। अनिल बैजल रिटायर्ड होने के बाद थिंक टैंक विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यकारी परिषद् का हिस्सा रहे। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसी फाउंडेशन से है। अनिल बैजल के बारे में बताया जाता है कि वे कानून-कायदे से चलने वाले शख्स हैं। व्यग्तिगत जीवन में वे बड़े ही रिजर्व रहते हैं।

Related Articles

Back to top button