ब्रेकिंग
Jabalpur Education News: जबलपुर में शिक्षकों को दी जा रही साइन लैंग्वेज की ट्रेनिंग; समावेशी शिक्षा ... Indian Mixed Relay Team Asian Games 2026: विथ्या रामराज और विशाल थेन्नारासु के संघर्ष की कहानी, भारत... Mushtaq Khan Passes Away at 75: मुंबई के नानावती अस्पताल में चल रहा था इलाज, फिल्म जगत में शोक की लह... Tensions Between Pakistan and Afghanistan: अफगान तालिबान सरकार की चेतावनी, पाकिस्तान की सैन्य कार्रव... MCX Gold and Silver Market News: RBI की बैठक और वैश्विक संकेतों का कीमती धातुओं पर असर, जानें लेटेस्... Tech Tips for Earbuds Audio Issue: क्या आपके भी एक ईयरबड में आवाज धीमी है? इन आसान तरीकों से घर बैठे... Anant Chaturdashi 2026 Date and Muhurat: कब है अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन, जानिए शुभ मुहूर्त, पूज... Rani Rashmoni Legacy and History: दक्षिणेश्वर काली मंदिर बनवाने वाली रानी रासमणि का राजबाड़ी और समाज... Jashpur Medical News Update: रायपुर-रांची जाने से मिलेगी मुक्ति! जशपुर में शुरू होगा आधुनिक क्रिटिकल... Surajpur Crime & Local News: मां की डांट से नाराज 9 साल का बच्चा ट्रेन से पहुंचा मुंबई; जीआरपी और पु...
मनोरंजन

Box Office Collection: धीरे-धीरे बजट की ओर बढ़ रही है ऋतिक की सुपर 30, कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड के सुपर स्टार ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर की फिल्म सुपर 30 शुक्रवार यानी 12 जुलाई को पर्दे पर रिलीज हुई। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन बंपर ओपनिंग की है। ऋतिक की फिल्म सुपर 30 को सेलेब्स और पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में अनुमान है कि फिल्म तीसरे दिन 16 करोड़ के आसपास कमाई की है।

अगर देखा जाए तो ओपनिंग वीकेंड में सुपर 30 की कुल कमाई 46 करोड़ के करीब हो जाएगी. सुपर 30 जल्द ही 50 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी। भारतीय बाजार में शुक्रवार को फिल्म ने 11.83 करोड़, शनिवार को 18.19 करोड़ कमाए थे। दूसरी तरफ, ओवरसीज में भी सुपर 30 लोगों का दिल जीत रही है, ओवरसीज मार्केट में ऋतिक रोशन की सुपर 30 ने 11.64 करोड़ की कमाई की है। कमाई के लिहाज से ऋतिक की फिल्म के लिए पहला हफ्ता काफी अहम रहेगा, वैसे इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, सुपर 30 को फायदा मिलेगा। 26 जुलाई तक सुपर 30 के पास कमाई का शानदार मौका है, 26 जुलाई को अर्जुन पटियाला और जजमेंटल है क्या रिलीज होगी।

इस बीच सुपर 30 के मेकर्स के लिए बुरी खबर है, पाइरेसी वेबसाइट तमिलरॉकर्स पर ऋतिक की ये फिल्म लीक हो गई है। सुपर 30 में ऋतिक के अलावा मृणाल ठाकुर, पंकज त्रिपाठी, वीरेंद्र सक्सेना, अमित साध अहम रोल में हैं. फिल्म की कहानी पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार के जिंदगी की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। सुपर 30 का निर्देशन विकास बहल ने किया है, मूवी में ऋतिक रोशन ने आनंद कुमार का रोल निभाया है. क्रिटिक्स और दर्शकों ने ऋतिक की एक्टिंग को सराहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button