ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
विदेश

बांग्लादेश में पदमा नदी में नाव की टक्कर में एक महिला समेत 27 की मौत, पांच लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ढाका। बांग्लादेश में पदमा नदी में यात्रियों से भरी एक स्पीड बोट माल वाहक नाव से टकरा गई। दुर्घटना में 27 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार यह घटना पदमा नदी में कंथलवारी टर्मिनल पर हुई। यह स्थान मदारीपुर से आठ किमी दूर है। मरने वाले सभी लोगों के शव को निकाल लिया गया है। राहत कार्य में पांच लोगों को जिंदा बचा लिया गया है।

दुर्घटना का कारण स्पीड बोट का नाबालिग और कम अनुभवी ड्राइवर है

पुलिस के अनुसार अभी अन्य शवों की तलाश की जा रही है, क्योंकि कुछ लोग लापता भी हैं। दुर्घटना का कारण स्पीड बोट का ड्राइवर है। वह नाबालिग और कम अनुभवी था। मामले की जांच की जा रही है कि नाबालिक कैसे स्पीड बोट चला रहा था। मरने वालों में एक महिला को छोड़कर सभी पुरुष हैं। बांग्लादेश में हर साल सैकड़ों लोग नदियों में ऐसी दुर्घटना में मारे जाते हैं।

इन वजहों से होते हैं बांग्लादेश में नाव हादसे

बांग्लादेश में नदियों में होने वाली नाव दुर्घटनाएं आम बात हैं। देश में सैकड़ों नदियां बहती हैं, जो लोगों के लिए रास्तों का काम करती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि खराब रखरखाव, शिपयार्ड में सुरक्षा मानकों और भीड़भाड़ की वजह से अधिकतर दुर्घटनाएं होती हैं। बालू लेकर जा रहा जहाज कम पानी में चल रहा था और कम रोशनी वाले हालात में उसे देखना मुश्किल हो गया। अप्रैल की शुरुआत में भी एक नाव दुर्घटना हुई थी।

पिछले महीने हुए हादसे में मारे गए 30 लोग

दरअसल, अप्रैल महीने की शुरुआत में कोरोनावायरस लॉकडाउन लागू करने का ऐलान किया गया। ऐसे में लोगों के बीच हड़बड़ी मच गई और वे घरों की तरफ लौटने लगे। इस दौरान 50 से अधिक लोग एक जहाज पर सवार होकर नारायणगंज जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी टक्कर एक मालवाहक जहाज से हो गई। इस हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल जून में राजधानी ढाका में एक नाव नदी में डूब गई थी। इस नाव को एक दूसरे जहाज ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में 32 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं, फरवरी 2015 में लोगों से खचाखच भरी नाव एक मालवाहक जहाज से जा टकराई, इस हादसे में 78 लोगों की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button