ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
खेल

लार्ड्स टेस्ट के दौरान शास्त्री और टीम से बातचीत करेंगे बीसीसीआइ अधिकारी, कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के क्रिकेट हेड के लिए फिर से आवेदन मांगा है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही हैं कि वर्तमान प्रमुख राहुल द्रविड़ को भविष्य में सीनियर टीम इंडिया में बडी़ जिम्मेदारी मिल सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान मुख्य कोच रवि शास्त्री के संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में टी20 विश्व कप के बाद अपने पद पर बने रहने के इच्छुक नहीं हैं। हालांकि मामले की जानकारी रखने वाले सूत्रों का मानना है कि इस बारे में अभी कुछ भी बात करना जल्दबाजी होगी।

समाचार एजेंसी एएनआइ से बात करते हुए, बीसीसीआइ के एक सूत्र ने कहा कि पदाधिकारी शास्त्री और टीम के साथ लार्ड्स टेस्ट के दौरान के दौरान बातचीत करेंगे। यदि वर्तमान कोच अपना कार्यकाल आगे जारी रखने के इच्छुक नहीं हैं तो इसे लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा, लेकिन जैसा कि आप जानते हैं कि अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष और उपाध्यक्ष आज लंदन पहुंच  रहे हैं। वे शास्त्री और टीम के साथ बातचीत करेंगे और भारतीय क्रिकेट के दौरे और भविष्य को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान यदि शास्त्री अपने पद पर नहीं बने रहने की बात करते हैं, तो निश्चित रूप से लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान इस पर चर्चा की जाएगी। लेकिन मैं अभी भी कहूंगा यह बहुत जल्दीबाजी होगी।’

बता दें कि हाल ही में श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया नियमित कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के बगैर गई थी। ये खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर हैं और इनके रवि शास्त्री भी मौजूद हैं। ऐसे में राहुल द्रविड़ दौरे पर टीम के मुख्य कोच बनकर गए थे। शिखर धवन कप्तान थे। यही कारण है कि टीम इंडिया के पूर्व कप्तान को मुख्य का प्रवल दावेदार माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button