ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...
देश

भाजपा ने कहा-पीएम केयर फंड से राज्य सरकार ने खरीदे घटिया वेंटिलेटर, सरकार बोली-कोई खरीदी नहीं हुई

रायपुर।  पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर को लेकर प्रदेश का सियासी पारा हाई हो गया है। राज्य सरकार ने पीएम केयर फंड से मिले वेंटिलेटर को खराब बताया तो भाजपा ने पलटवार करते हुए राज्य सरकार पर घटिया वेंटिलेटर खरीदने का आरोप लगाया है।

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पीएम केयर फंड से खरीदे गए 70 वेंटिलेटर काे लेकर निशाना साधा है। कौशिक ने कहा-पिछले साल कोरोना संक्रमण काल में राज्य सरकार ने पीएम केयर फंड से 70 वेंटिलेटर खरीदा था। इसमें दो वेंटिलेटर को छोड़कर सभी 68 वेंटिलेटर की क्वालिटी घटिया निकली। वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए वेंटिलेटर जिलों में कंडम हालत में पड़े हुए हैं।

कौशिक ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार को बताना चाहिए कि पीएम केयर फंड से कितने वेंटिलेटर की खरीदी की गई? उसे किस जिले में भेजा गया। उन्हें जिस तरह की शिकायतें लगातार मिल रही है, उसके मुताबिक राज्य सरकार ने पीएम केयर फंड की राशि का दुरुपयोग किया है। जो वेंटिलेटर की खरीदी की गई वह उचित मापदंड और उचित सर्टिफिकेशन का नहीं लगाया गया है।

इससे यह बात साबित हो जाती है कि सरकार कैसे मरीजों के जान के साथ खिलवाड़ कर रही है। कौशिक ने आगे कहा कि पीएम केयर फंड से केंद्र सरकार ने भी वेंटिलेटर भेजा था। इसे एम्स रायपुर, रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर और राजनांदगांव मेडिकल कालेज में लगाया गया।

केंद्र सरकार द्वारा गए भेजे वेंटिलेटर को भूपेश सरकार खराब बताती रही, जबकि हकीकत यह है कि राज्य सरकार द्वारा खरीदे गए वेंटिलेटर खराब और घटिया क्वालिटी के निकले। उन्होंने पिछले साल पीएम केयर फंड से खरीदे गए वेंटिलेटर की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

जीवनरक्षक दवाओं की खरीदी पर साधा निशाना

प्रदेश में जीवनरक्षक दवाओं और एक्स-रे मशीन की खरीदी नहीं होने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने निशाना साधा है। चंद्राकर ने कटाक्ष किया कि स्वास्थ्य विभाग में इमानदारों की फौज है, लेकिन सीजीएमएससी को देर से ही खरीदी का निर्देश है, ताकि आगे चलकर अत्यावश्यक बताकर सिंगल टेंडर में अधिक दाम पर खरीदी की जा सके। अभी बहुत खर्च हुआ है।वहीं, भाजपा आरटीआइ सेल के प्रदेश अध्यक्ष डा. विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि सरकार को लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है।

इधर, पीएम केयर फंड से भूपेश सरकार ने नहीं खरीदे वेंटिलेटर

इधर राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि पीएम केयर फंड से राज्य सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के वेंटिलेटर्स की खरीदी नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम केयर फंड के माध्यम से वेंटिलेटर्स की खरीदी केंद्र सरकार द्वारा की गई है। छत्तीसगढ़ की किसी भी एजेंसी के द्वारा पीएम केयर फंड के माध्यम से वेंटिलेटर की खरीदी नहीं की गई है।

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की किसी भी मेडिकल एजेंसी की पीएम केयर फंड से वेंटिलेटर्स की खरीदी में कोई भूमिका भी नहीं है। पीएम केयर फंड से खरीदी कर वेंटिलेटर्स केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ भेजा गया है। राज्य सरकार ने इस तथ्य का खंडन किया है कि प्रधानमंत्री केयर फंड से राज्य सरकार द्वारा वेंटिलेटर खरीदे गए हैं। राज्य सरकार यह स्पष्ट करती है कि प्रधानमंत्री केयर फंड से किसी भी प्रकार से कोई वेंटिलेटर क्रय करने का कार्य छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button