ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

केवल 10 दिनों की मेहनत से तैयार हुआ 100 बेड का जैनम कोविड हास्पिटल

रायपुर। कोरोना महामारी के बीच कई समाज ने अस्थाई कोविड हास्पिटल बना दिया है, जहां हास्पिटल में तमाम तरह की सुविधाएं भी दी जा रही है। अब राजधानी में एक और स्थाई कोविड हास्पिटल तैयार हो गया है। 10 दिनों की दिन-रात मेहनत से जैनम कोविड हास्पिटल बनकर तैयार है।

इसका शुभारंभ मंगलवार को जैनाचार्य पद्मभूषण विजय रत्न सूरीश्वर के मंगल वचनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आनलाइन सुबह 11 बजे करेंगे। उल्लेखनीय है कि जैन समाज के सहयोग से मात्र 10 दिनों के अल्प समय में एयरपोर्ट के समीप जैनम मानस भवन के नए विंग में शुरू होने जा रहे इस सेंटर में बहुत ही सुविधाएं मुहैया कराई गई है।

सकल जैन समाज के महेंद्र धाड़ीवाल, अनिल पारख ने बताया कि इस हास्पिटल में 100 बिस्तर है। इनमें वेंटिलेटर, आक्‍सीजन बेड, जनरल वार्ड, नान ए सी शेयर्ड बेड, एसी शेयर्ड बेड, पैथोलाजी लैब, एम्बुलेंस, भोजन, दवाइयां, अनुभवी डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ की टीम 24 घंटे सेवाएं देंगी।

शुभारंभ अवसर पर ये रहेंगे उपस्थित

समिति के अध्यक्ष महेंद्र धाड़ीवाल ने बताया कि शुभारंभ अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर एजाज ढेबर उपस्थित रहेंगे। वहीं, इस हास्पिटल को तैयार करने के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत, सामाजिक कार्यकर्ता मनोज कोठारी, पंकज चोपड़ा, डाॅ. जसवंत जैन, अभय भंसाली आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।

पंजीयन आज से

हास्पिटल में पंजीयन का कार्य आज शाम चार बजे से शुरू हो जाएंगा। वहीं, जैनम कोविड हॉस्पिटल में माइल्ड एवं माडरेट मरीज जिनका 85 से ऊपर-94 तक के आक्सीजन लेवल वालों पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन के लिए कोविड पाजिटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट, सीटी रिपोर्ट, नाम, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, बुखार, आक्सीजन लेवल, सुगर, हार्ट, थायराइड, अन्य असाध्य रोगों की रिपोर्ट एव पुरानी मेडिकल रिपोर्ट की जानकारी देना अनिवार्य होगा। जैनम कोविड हास्पिटल में एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। वहीं, संपर्क सूत्र 7669152051, वाट्सएप नंबर 7880132200, अतुल जैन 9425211222 है

स्वास्थ्य मंत्री ने किया जैनम कोविड सेंटर का निरीक्षण

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने जैनम मानस भवन, नया रायपुर में निर्मित कोविड अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान चिकित्सालय में प्रबंधन व कोविड मरीजों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने प्रबंधन में जुड़े लोगों से चर्चा कर लोगों की सेवा के उद्देश्य से निर्मित कोविड अस्पताल से संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। मौके पर पूर्व मंत्री राजेश मूणत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button