ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत के बाद राजभवन में आज शपथ ग्रहण लेंगी ममता बनर्जी, समारोह में नहीं जाएंगे दिलीप घोष

कोलकाता। बंगाल विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी बुधवार को राजभवन में सुबह 10.45 बजे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। कोरोना महामारी के मद्देनजर राजभवन में आयोजित सादा समारोह में मात्र 50 लोगों को आमंत्रित किया गया है। आमंत्रित लोगों की सूची में पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से लेकर भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष, वाममोर्चा चेयरमैन बिमान बोस, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी से लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के प्रमुख सौरव गांगुली सहित कुछ और प्रमुख लोग शामिल हैं।

समारोह में विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व नवनिर्वाचित विधायक बिमान बनर्जी, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर, सांसद अभिषेक बनर्जी, सुब्रत मुखर्जी, तृणमूल महासचिव पार्थ चटर्जी, फिरहाद हकीम, सुब्रत बक्शी, अभिनेता देव, भाजपा के नव निर्वाचित विधायक एमएलए मनोज टिग्गा, कांग्रेस नेता प्रदीप भट्टाचार्य सहित अन्य को आमंत्रित किया गया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ सुबह सीएम पद की शपथ दिलाएंगे। इसके साथ ही तृणमूल के वरिष्ठ नेता सुब्रत मुखर्जी को प्रोटेम स्पीकर की शपथ दिलाई जाएगी। छह और सा मई को नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।

ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाएंगे दिलीप घोष

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद से जारी हिंसा के चलते प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। ममता आज सुबह 10:45 बजे राजभवन में लगातार तीसरी बार राज्य की मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य दलों के प्रमुख नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। लेकिन दिलीप घोष ने समारोह में जाने से इन्कार कर दिया है। घोष का कहना है कि जिस तरह से उनके कार्यकर्ताओं पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और हत्याएं की जा रही है, ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह में जाने का कोई औचित्य नहीं है। हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ खड़े हैं।

राजभवन में शपथ लेने के बाद सीएम ममता बनर्जी सीधे नवान्न राज्य सचिवालय जाएंगी। नवान्न को सजाया जा रहा है। वहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। पुलिस उपायुक्त कम्बैट, आइपीएस धृतिमान सरकार के नेतृत्व में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया जाएगा। उसके बाद सीएम राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। ममता बनर्जी अधिकारियों के साथ बैठक में कोरोना को लेकर कड़ा फैसला ले सकती हैं।

बता दें कि तीसरी बार सत्ता में आने के बाद ममता बनर्जी ने साफ कर दिया है कि करोना पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फिलहाल बंगाल में आंशिक लॉकडाउन है।

Related Articles

Back to top button