ब्रेकिंग
Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम का वेन्यू तय, ₹10.50 लाख के कि... IRCTC Booking Record: IRCTC ने रचा इतिहास, एक दिन में बुक हुए 20 लाख से ज्यादा रेल टिकट; टूटा पुराना... Beyond Weapons: रूस की तकनीक सिर्फ मिसाइलों तक सीमित नहीं, परमाणु टॉरपीडो से लेकर सैटेलाइट नेटवर्क म... Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय...
देश

बंद पड़ी है कैंसर स्कैन मशीन, जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने मांगा जवाब

बिलासपुर। रायपुर के मेडिकल कालेज अस्पताल में कैंसर स्कैन मशीन धूूल खा रही है। मशीन लगाने के बाद भी इसका उपयोग नहीं हो रहा है। इस मामले में दायर जनहित याचिका पर हाई कोर्ट ने राज्य शासन व मेडिकल कालेज को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

रायपुर निवासी सुमित अठवानी ने वकील अभ्यदुय सिंह के माध्यम से हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। इसमें बताया गया है कि राज्य शासन ने 18 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल में कैंसर स्कैन मशीन लगाई है। मशीन स्थापित होने के बाद यह 2019 से कमरे में बंद है और धूल खा रही है। इसका उपयोग मरीजों को सुविधा मुहैया कराने के लिए किया जाना है। इससे रोज सौ से अधिक मरीजों को लाभ मिलेगा। लेकिन मशीन लगाने के बाद भी शासन द्वारा स्वास्थ्य विभाग व अस्पताल प्रबंधन को इसके संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी नहीं किए जा रहे हैं। इसके चलते उपकरण होते हुए भी कैंसर के मरीजों को जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। वहीं कैंसर पीड़ित मरीजों को निजी अस्पतालों में फीस देकर उपकरण की मदद लेनी पड़ रही है। जनहित याचिका में राज्य शासन व अस्पताल प्रबंधन को इस मशीन को उपयोग में लाकर मरीजों को लाभान्वित करने की मांग की गई है। मंगलवार को इस प्रकरण की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट की युगलपीठ ने राज्य शासन व मेडिकल कालेज को नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने कहा है। मेडिकल कालेज प्रबंधन की ओर से जवाब आने के बाद मामले की अगली सुनवाई होगी। इसके बाद ही मामले में निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button