ब्रेकिंग
Haiwaan Opening Day: 18 साल बाद साथ आए अक्षय कुमार और सैफ अली खान, बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ भी नहीं जुट... West Bengal Child Marriage: बारात लेकर पहुंचा था दूल्हा, ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने मंडप से किया गिर... Raebareli Accident News: रायबरेली में लेंटर डालते समय टूटी सपोर्टिंग पटरी, ऊंचाई से गिरे 6 मजदूर; मच... Tirupati Accident News: तिरुपति में मोबाइल निकालने कुएं में उतरे 2 युवकों की दर्दनाक मौत, जहरीली गैस... Raebareli Swine Flu News: रायबरेली में स्वाइन फ्लू का कहर, मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 16; लखनऊ रेफर ... Kanpur Maharajpur Murder: अवैध संबंधों में बाधक बने नाबालिग बेटे का गला घोंटा, पोल खुली तो प्रेमी ने... हिरासत में मारपीट पुलिस की ड्यूटी नहीं: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी पुलिसकर्मियों को राहत देने से किय... Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के हाईप्रोफाइल केस में कल्पना मिश्रा को मिली जमानत, कोर्... ब्रिक्स समिट 2026 को लेकर दिल्ली पुलिस का ट्रैफिक प्लान: सेंट्रल दिल्ली में सुबह 9:30 से रात 9:30 तक... Bijnor News: BRICS सम्मेलन में छाई बिजनौर की ‘विदुर हर्बल टी’, 1 लाख के लोन से खड़ा किया 12 करोड़ का...
देश

आरक्षक ने पत्नी व बच्चों को छोड़ा, मदद के लिए उठे हाथ

बिलासपुर। आरक्षक अपनी पत्नी और दो बच्चों को छोड़कर घर से गायब हो गया है। ऐसे में महिला व बच्चों के सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है। नईदुनिया में खबर प्रकाशित होने के बाद स्वयंसेवी संगठन के साथ ही व्यापारियों ने भी उनकी मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली महिला का पति आरक्षक है। बीते कुछ दिनों से उसने अपनी पत्नी और बच्चों को छोड़ दिया है और दूसरी महिला के साथ रहता है। महिला ने इस मामले शिकायत थाने में की है। लेकिन वर्दीधारी होने के कारण अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पति के छोड़कर जाने के बाद महिला किसी तरह अपने बच्चों को लेकर जीवन यापन कर रही है। लाकडाउन के दौरान महिला की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। उनके घर का राशन भी खत्म हो गया है। इस स्थिति में उनके बच्चों के लिए भूखे की स्थिति है। नारी शक्ति टीम की सदस्य नीतिशा पमनानी, प्रीति सिंह, वर्षा चंद्रवंशी, प्रियंका सिंह, लता यादव और अदिती देवांगन ने महिला की मदद की। नईदुनिया ने मंगलवार इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद व्यापार विहार मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष पवन वाधवानी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। उन्होंने नारी शक्ति टीम के माध्यम से महिला व उनके बच्चों को राशन मुहैया कराया है। गौरतलब है कि महिला के पति के खिलाफ महिला थाने में प्रताड़ना का मामला दर्ज है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि आरोपति आरक्षक बिलासपुर से ट्रांसफर कराकर दूसरे जिले में अपनी पदस्थापना करा ली है।

Related Articles

Back to top button