ब्रेकिंग
Global Kashmiri Pandit Conclave: 'वापसी ही सबसे सच्ची जीत है', श्रीनगर में बोले उपराज्यपाल मनोज सिन्... Maharashtra Politics: उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की आपात बैठक; क्या शिवसेना (UBT) में टूट की है तै... Banke Bihari Temple News: क्या जर्जर हो रहा है बांके बिहारी मंदिर? दरारों की चर्चाओं के बीच हाई पावर... TMC Crisis in Bengal: तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट के संकेत; सुदीप बंद्योपाध्याय के बागी खेमे में शाम... Next Chief of Army Staff: जनरल उपेंद्र द्विवेदी की जगह लेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ; केंद्र सरकार ... NEET Re-Exam Update: परीक्षा में छात्रों को मिलेगा 15 मिनट का अतिरिक्त समय; शिक्षा मंत्री ने दी बड़ी ... Kainchi Dham Traffic Plan: कैंची धाम मेले के लिए प्रशासन का रूट चार्ट जारी; मंदिर तक सिर्फ शटल से मि... Broken Hair Vastu Tips: क्या टूटे बालों को इधर-उधर फेंकना अशुभ है? जानें इसके पीछे का ज्योतिषीय कारण Jorhat Plane Crash: असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त; 5 जवान शहीद Ayodhya Ram Mandir News: दान पात्र में चोरी की अफवाह पर गरमाया मामला; ट्रस्ट ने सीएम योगी से SIT जां...
देश

संक्रमण की चेन तोड़ने को सैनिटाइजर का छिड़काव

छुईखदान। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को रोकने सैनिटाइजर का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं साफ-सफाई पर विशेष जोर दिया जा रहा है। ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सकें। नगर पंचायत के वार्ड तीन के पार्षद पन्नाा मंडावी ने वार्ड की सभी गलियों को सैनिटाइज करवाया। साथ ही नालियों की साफ-सफाई कराई। पार्षद पन्नाा मंडावी ने कहा कि तेजी से फैल रहे संक्रमण से वार्ड के लोगों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए वार्ड के सभी गलियों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। ताकि गंदगी के कारण संक्रमण फैलने का खतरा ना रहे।

घरों को भी करे रहे सैनिटाइज

गलियों के साथ-साथ घरों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है। पार्षद पन्नाा मंडावी ने कहा सफाईकर्मी रोजना नालियों की सफाई कर रहे हैं। नालियों से निगलने वाले कचरों को तत्काल मौके से उठाया जा रहा है। पार्षद ने वार्ड में मच्छरों की तादाद को रोकने सीएमओ से दो बार फागिंग कराने की मांग भी की है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी को आवश्यक रूप से सुरक्षित रहने का समय है। सभी अपने घरों में रहे एवं अति आवश्यक होने पर ही बाहर निकले। कोविड गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करें, मास्क पहनने, नियमित हाथों को साबुन से धोएं, भीड़ में जाने से बचे, शारीरिक दूरी का पालन करें।

जिम्मेदार जनप्रतिनिधि ने नहीं दिया ध्यानः भिज्ञेश

गंडई-पंडरिया। वार्ड एक के पार्षद भिज्ञेश यादव ने नगर पंचायत की सत्ता पर काबिज जनप्रतिनिधि पर जोरदार हमला बोला है। पार्षद यादव ने कहा कि नगर मे कोरोना की दूसरी लहर में काफी लोग प्रभावित हुए हैं। इलाज के लिए लोगों को काफी भटकना पड़ा। कई लोगों ने इलाज के अभाव में दम भी तोड़ दिया। इसके बावजूद नगर पंचायत गंडई की सत्ता मे काबिज जनप्रतिनिधि की सक्रियता नजर आ रही है। वार्डो के लिए अध्यक्ष की दूरदृष्टि नहीं दिखी। वार्डो में न तो घर-घर कोरोना जांच हुई है और न ही टीकाकरण की स्थिति ठीक है। बेहतर स्वस्थ्य के लिए नपं अध्यक्ष ने जागरुकता का भी प्रयास नहीं किया। नगर के किसी भी डा. से विस्तृत चर्चा करके रोडमैप भी तैयार नहीं की गई। भिज्ञेश यादव ने कहा बताया कि गंडई की 20 हजार की आबादी में नगर के प्रथम नागरिक उपस्थिति हमेशा शून्य रही है। सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र गंडई मे हेल्प डेस्क की स्थापना भी नहीं की गई। यदि ऐसा किया जाता तो वार्डो की जानकारी भी मिलती। अध्यक्ष की गलत नीति से निकाय की आर्थिक हालत काफी खराब है। सफाई कर्मचारियों को दो माह का वेतन भी नहीं मिल पाया है। ताजा मामले मे अध्यक्ष द्वारा बिना प्रक्रिया के आक्सीजन सिलिंडर शासकीय अस्पताल गंडई में देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जो की गलत है। पूरे छत्तीसगढ़ मे आक्सीजन के अभाव से मौत हो रही है। ऐसे मे बिना प्रक्रिया के अस्पताल में आक्सीजन सिलिंडर दिलवाना गंभीर चूक साबित हो सकता है।

Related Articles

Back to top button