ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

आक्सीजन एक्सप्रेस में सेवा दे रहे 21 लोगों को आरपीएफ ने शहडोल में दिया भोजन

बिलासपुर। कटनी से बिलासपुर आ रही आक्सीजन एक्सप्रेस में सवार 21 लोगों को आरपीएफ ने गुरुवार को शहडोल रेलवे स्टेशन में भोजन दिया। सभी भूखे थे और रास्तेभर कहीं उन्हें मदद नहीं मिली।

दोपहर 03:15 बजे मंडल सुरक्षा आयुक्त आरके शुक्ला को सूचना मिली कि आक्सीजन स्पेशल ट्रेन में यात्रा कर रहे हरियाणा पुलिस जवान, टैंकर के चालक व अन्य स्टाफ को लाकडाउन के चलते खाने-पीने की परेशानी हो रही है। इन पर उन्होंने ट्रेन का लोकेशन पूछा। तब पता चला कि ट्रेन शहडोल पहुंचने वाली है। इस पर उन्होंने आरपीएफ को यथासंभव सहयोग करने का निर्देश दिया।

इस दौरान उन्होंने ट्रेन में तैनात हरियाणा पुलिस के आरक्षक विल्सन गुज्जर का मोबाइल नंबर दिया। उन्होंने बात की। इस पर आरक्षक ने बताया ट्रेन में 21 लोग हैं। कहीं भी खाना नहीं मिल रहा है। रेल सुरक्षा बल बैरक शहडोल के मेस में निरीक्षक एके बारले के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक ए केरकेट्टा, डीके केनार, आरक्षक बी पटेल, अतुल कुमार द्वारा खाना पकाया गया। इसके बाद पैक कर ट्रेन के शहडोल स्टेशन आगमन पर शाम पांच बजे 21 लोगों के लिए खाना व पानी उपलब्ध कराया गया।

अब पश्चिम बंगाल की यात्रा करने निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकारें व केंद्र सरकार ने कई गाइड-लाइन जारी किए हैं। इसी के तहत पश्चिम बंगाल राज्य सरकार द्वारा एक नया निर्देश जारी की गया है। जिसमें अन्य राज्यों से वहां पहुंचने वाले नागरिकों के लिए आरटीपीसीआर कोविड जांच निगेटिव सर्टिफिकेट अनिवार्य है, जो कि ट्रेन छूटने के 72 घंटे से अधिक पुराना न हो।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि पश्चिम बंगाल की यात्रा केदौरान किसी भी असुविधा से बचने के लिए कोविड जांच निगेटिव सर्टिफिकेट के साथ ही यात्रा करें।

Related Articles

Back to top button