ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
खेल

Indian oil से जुड़े हैं तो आपके लिए है खास ऑफर, Covid से कंपनी करेगी आपकी रक्षा

नई दिल्‍ली। Petrol Pump और LPG सिलेंडर पहुंचाने वाले Vendor के लिए अच्‍छी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) ने पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले और LPG सिलेंडर पहुंचाने वाले कर्मचारियों का जीवन बीमा कवर आगे बढ़ा दिया है। कंपनी ने Frontline workers अपने कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है।

Indian Oil के मुताबिक कंपनी अपने फ्रंटलाइन कर्मचारियों के चिकित्सा बीमा का renewal करने के साथ ही काम के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार को मदद देना भी जारी रखेगी।

इंडियन ऑयल कर्म योगी स्वास्थ्य बीमा योजना

कंपनी ने कहा कि Frontline workers कर्मचारियों के साथ मजबूती से खड़ा रहते हुए Ioc ने ‘इंडियन ऑयल कर्म योगी स्वास्थ्य बीमा योजना (Indian Oil Karma Yogi Swasthya Bima) का 1 मई 2021 से आगे renewal कर दिया है।

देश में 3.3 लाख खुदरा पेट्रोल पंप

कंपनी का कहना है कि इस चिकित्सा बीमा योजना के तहत उसके देशभर में फैले 3.3 लाख खुदरा पेट्रोल पंप के ग्राहक अटेंडेंट, LPG डिलीवरी कर्मी, टेंक ट्रक के कर्मचारी, पाइपलाइन के सुरक्षा गार्ड आदि शामिल हैं।

एक लाख रुपये तक का दावा

कोराना महामारी के प्रसार के बावजूद ईंधन की आपूर्ति को बिना किसी बाधा के जारी रखने के इंडियन ऑयल के प्रयासों में इन कर्मचारियों का अहम योगदान रहता है। चिकित्सा बीमा में कर्मचारी के साथ ही उसकी पत्नी और दो बच्चों को भी बीमा का फायदा मिलेगा। इसके तहत Covid 19 संबंधी बीमारी और अस्पताल में भर्ती होने पर 1 लाख रुपये तक का दावा किया जा सकता है। बीमित व्यक्ति की दुर्घटना में मौत होने पर परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा मिलेगा।

Related Articles

Back to top button