ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मनोरंजन

Janhvi Kapoor से झगड़े की वजह से टूटा कार्तिक और करण को ‘दोस्ताना’? करवाना चाहते थे एक्ट्रेस को फिल्म से बाहर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपने हाथ से जा चुकी एक फिल्म ‘दोस्ताना 2’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। धर्मा प्रोडक्शन कार्तिक को फिल्म से बाहर कर चुका है, हालांकि ये कदम उठाने की वजह न तो करण जौहर ने बताई और न ही कार्तिक की तरफ से कोई बयान आया। इस फिल्म में कार्तिक और जाह्नवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाले थे। फिल्म की 60% शूटिंग भी पूरी हो चुकी थी, करोड़ों रुपए खर्च हो चुके थे, लेकिन फिर भी करण ने कार्तिक को बाहर का रास्ता दिखा दिया।

कार्तिक को ‘दोस्ताना 2’ से निकालने की पीछे अब तक कई वजह सामने आ चुकी हैं। इस बीच अब एक और वजह सामने आ रही है। ईटाइम्स की खबर की मानें तो जाह्नवी कपूर से झगड़े के बाद कार्तिक इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे। ये कहानी तब शुरू हुई जब जनवरी में कार्तिक और जाह्नवी कपूर की दोस्ती खत्म हो गई। उसके बाद कार्तिक का जाह्नवी के साथ काम करना पाना मुश्किल हो रहा था। वो बार-बार तारीखें बदल रहे थे और शूटिंग में देरी कर रहे थे।

सूत्र ने बताया, ‘जाह्नवी से झगड़े के बाद कार्तिक बहुत अपसेट थे, एक दिन उन्होंने डायरेक्टर से कहा कि उन्हें ‘दोस्ताना 2’ की जगह कुछ और बनाना चाहिए। तब तक जाह्नवी ने कार्तिक से बात करना बिल्कुल बंद कर दिया था। कार्तिक की बातें सुनकर डायरेक्टर तुरंत करण के पास गए और उन्हें बताया कि कार्तिक इसकी जगह दूसरी फिल्म बनाने की बात कर रहे हैं’।

सूत्र ने आगे बताया, ‘कार्तिक बाद में इस फिल्म को करने के लिए राज़ी हो गए, लेकिन उन्होंने इसके लिए एक शर्त रखी कि जाह्नवी कपूर को फिल्म से निकाल दिया जाए। कार्तिक अपनी फीस एडजस्ट करने के लिए भी तैयार थे अगर करण दूसरी फिल्म बनाते तो। जो भी कुछ पर्दे के पीछे हो रहा था वो देखना हम सबके लिए बहुत शॉकिंग था। इसके बाद करण ने एक बड़ा फैसला लिया और कार्तिक को ही फिल्म से बाहर कर दिया ताकी चीजें और न बढ़ जाएं। और इस तरह कार्तिक ‘दोस्ताना 2’ से बाहर हो गए’।

Related Articles

Back to top button