ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...
विदेश

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद की कार में धमाका, अस्पताल में कराए गए भर्ती

माले। मालदीव की संसद मजलिस के अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद एक दुर्घटना का शिकार हो गए। पूर्व राष्ट्रपति जब अपनी कार में बैठ रहे थे कि अचानक उनकी कार में भीषण विस्फोट हो गया। सूत्रों के मुताबिक कार में विस्फोट पूर्व राष्ट्रपति नशीद के जी केंजरी आवास के पास हुआ है। मालदीव पुलिस ने इस विस्फोट के संबंध में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, इस घटना को लेकर राजनयिक सूत्रों ने बताया कि नशीद को मामूली चोटे आई हैं और उन्हें पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस कार विस्फोट में उनका बॉडीगार्ड भी घायल हो गया है।

मोहम्मद नशीद को इलाज के लिए माले के एडीके अस्पताल में ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। नशीद की मालदीवियन डेमक्रेटिक पार्टी के महतूफ ने कहा कि मैं काफी चिंता में हूं। ये एक आतंकवादी घटना है। इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पूर्व राष्ट्रपति पर हमले को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। राजधानी माले में घटनास्थल पर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। 53 वर्षीय मोहम्मद नशीद 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति रहे हैं और अभी संसद मजलिस के स्पीकर के पद पर कार्यरत हैं।

Related Articles

Back to top button