ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

सेमरताल और सेलर जैसी हो जाएं सभी पंचायतें तो कोरोना को हारना ही पड़ेगा

बिलासपुर। जिले में दो ग्राम पंचायतें अपने ग्रामीणों की कोरोना से बचाने लगातार चिंता कर रही है। ग्राम पंचायत सेमरताल ने 160 भाप मशीनें खरीदी हैं। हर एक ग्रामीण को सुबह और शाम नियमित रूप से दो वक्त भाप लेना अनिवार्य कर दिया है। वहीं, ग्राम पंचायत सेलर ग्रामीणों को कोरोना की दवा मुफ्त मंे बांट रही है। सप्ताह में एक दिन प्रत्येक घरों को सैनिटाइज भी करा रही है।

ग्राम पंचायत सेमरताल ने चौपाल के अलावा पंचों, आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के पास भाप मशीनें रखी हंै। कोेरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए गांव के हर व्यक्ति को सुबह और शाम नियमित रूप से भाप लेना अनिवार्य है। सरपंच व सचिव इस व्यवस्था की खुद निगरानी कर रहे हैं। सेमरताल के सरंपच राजेंद्र साहू ने बताया कि प्रत्येक घर के बुजुर्गों और सदस्यों का रजिस्टर बना हुआ है। दोनों वक्त हाजिरी भी लगती है। वहीं, ग्राम पंचायत सेलर के सरपंच व पंच लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

गांव में 43 ग्रामीण पाजिटिव पाए गए हैं। इन्हें होम आइसोलेशन पर रखा गया है। सेलर के सरपंच धनंजय सिंह ने बताया कि होम आइसोलेट संक्रमितों की चिकित्सा व्यवस्था पंचायत संभाल रही है। दवा से लेकर भोजन और इम्युनिटी बढ़ाने वाला काढ़ा पंचायत उपलब्ध करा रही है। सप्ताह में एक दिन गांव के प्रत्येक घर और चौक-चौराहों को सैनिटाइज किया जा रहा है।

कोटवार करते हैं दो वक्त मुनादी

दोनों पंचायतांे में दिन में दो बार सुबह और शाम कोटवार मुनादी करते हैं। लोगों को घरों में रहने, बाहर निकलने की स्थिति में मास्क लगाने की अपील भी कर रहे हैं। सेमरताल के कोटवार लोगों को आगाह करने के साथ ही दोनों वक्त नियमित रूप से भाप लेने की समझाइश भी दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button