ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
देश

वैक्सीनेशन की व्यवस्था को देखने विधायक भी लगे

रायपुर। रायपुर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी को वैक्‍सीनेशन को लेकर विधायक विकास उपाध्याय ने पश्चिम विधानसभा में चिन्हित सेंटर पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में देर रात तक उपस्थित रह कर इसकी तैयारी को अंतिम रूप दिया

उन्होंने कहा कि इस केंद्र में वैक्‍सीनेशन को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है। इस केंद्र में कुल तीन अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। बीपीएल, एपीएल और अंत्योदय कार्ड धारकों को एक साथ वैक्‍सीनेशन किया जाएगा। विकास उपाध्याय ने कहा, भूपेश सरकार युवाओं में शत-प्रतिशत फ्री में टीकाकरण को लेकर वचनबद्ध है।

केंद्र की भाजपा सरकार राज्यों को वैक्सिन के डोज समय पर उपलब्ध कराने असमर्थ है और यही वजह है कि युवाओं को समय पर वैक्‍सीन का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा जैसे जैसे वैक्‍सीन के खेप आते जाएंगे 18+ के सभी वर्ग के लिए टीकाकरण लगातार जारी रहेगा। जब पर्याप्त मात्रा में वैक्‍सीन आ जाएंगे तो नए टीकाकरण के केंद्र बनाकर यथाशीघ्र छत्तीसगढ़ में अभियान को पूर्ण किया जाएगा।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक आठ लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 8,30,117 संक्रमित मिले हैं। इसमें 6,88,918 स्वास्थ्य और 1,31,041 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है।

शुक्रवार को 13,628 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 208 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,158 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में प्रति 10 लाख की आबादी में 2161 सैंपल जांचे जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button