ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
देश

प्रदेश में अब तक आठ लाख से अधिक हो चुके कोरोना संक्रमित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब तक आठ लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 8,30,117 संक्रमित मिले हैं। इसमें 6,88,918 स्वास्थ्य और 1,31,041 लोगों का इलाज चल रहा है। जबकि राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 10 हजार के पार हो गया है।

शुक्रवार को 13,628 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं 208 लोगों की संक्रमण से मौत के बाद प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 10,158 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में प्रति 10 लाख की आबादी में 2161 सैंपल जांचे जा रहे हैं।

अब तक 75 लाख 45 हजार 935 सैंपलों की जांच की गई है। इसमें 28 लाख 15 हज़ार 701 आरटीपीसीआर, 45 लाख 30 हज़ार 235 एंटीजन किट से जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में प्रति 10 लाख की आबादी में 2161 सैंपल जांचे जा रहे हैं। अब तक 75 लाख 45 हजार 935 सैंपलों की जांच की गई है। इसमें 28 लाख 15 हज़ार 701 आरटीपीसीआर, 45 लाख 30 हज़ार 235 एंटीजन किट से जांच की गई है।

इधर, छत्तीसगढ़ को केंद्र ने 3.50 लाख वैक्सीन शनिवार को भेजी है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यह वैक्सीन 18 से 45 वर्ष आयु के लोगों के लिए है। 45 पार वालों के लिए एक लाख वैक्सीन उपलब्ध है। जल्द ही वैक्सीन की खेप और आएगी। इधर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोई पहचान पत्र न रखने वाले लोगोंका टीकाकरण करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Related Articles

Back to top button