ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

अखिलेश बोले- सरकारी तंत्र मरीजों की जान बचाने की बजाय मौत का आंकड़ा छुपाने में लगा

लखनऊः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश का पूरा सरकारी तंत्र संक्रमित मरीजों की जीवन रक्षा करने के स्थान पर कोविड-19 से हो रही मौतों और अस्पतालों के कुप्रबंधन को छुपाने में लगा हुआ है। पार्टी द्वारा जारी बयान के अनुसार, यादव ने कहा कि सच तो यह है कि कोरोना प्रबंधन से ध्यान हटाकर अब नाकामी छुपाने के लिए सिर्फ गुमराह करने वाली चालें चली जा रही हैं। भाजपा झूठ बोलने का पाप कर रही है, उसने अपना सारा समय सपा सरकार के पांच साल के कामों पर पानी फेरने और अपनी नाम पट्टी लगाने में बिताया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब उत्तर प्रदेश में संक्रमण फैल रहा था तब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक बनकर दुसरे राज्यों में घूम रहे थे, अगर समय रहते सरकार ने चिकित्सा व्यवस्था पर ध्यान दिया होता तो संक्रमण गांवों तक नहीं पहुंचता और इतने लोगों की मौत नहीं होती। बयान के मुताबिक यादव ने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने इस कहावत को चरितार्थ किया है कि ‘‘मुख्यमंत्री घोड़े बेचकर देशाटन पर चले गए’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘मुख्यमंत्री से ना तो स्वास्थ्य व्यवस्था संभल रही है और नाहीं कानून व्यवस्था। उन्होंने पंचायत चुनावों के साथ कोरोना की महामारी भी गाँव-गाँव, घर-घर पहुंचा दी है। इन तमाम मौतों के लिए कौन जिम्मेदार है? राजभवन को इसका संज्ञान लेने में अब और देर नहीं करनी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button