ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

ऑक्सीजन उत्पादन में आत्मनिर्भर बना सोनभद्र, प्रतिदिन भरे जा रहे 300 से 350 सिलेंडर

सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री व सोनभद्र प्रभारी डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि अनपरा स्थित बंद पड़े आक्सीजन प्लांट को ठीक कराकर उससे उत्पादन शुरू होने के बाद जिला आक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है।

बंद पड़े आक्सीजन प्लांट को अतिशीघ्र शुरू कराने व आक्सीजन के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने पर डॉ द्विवेदी ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों तथा तकनीकी कर्मियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि अब सोनभद्र के अनपरा में ऑक्सीजन प्लांट का सफलतापूर्वक संचालन हो रहा है जहां से प्रतिदिन 300 से 350 सिलेंडर भरे जा रहे हैं जिससे ना केवल जिले के कोविड अस्पताल एवं अन्य सरकारी अस्पतालों बल्कि सभी निजी अस्पतालों को भी ऑक्सीजन की पूरी आपूर्ति हो रही है। इतना ही नहीं सोनभद्र आवश्यकता पड़ने पर अपने पड़ोसी जिले को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सक्षम हो गया है।

इसके अलावा जिला चिकित्सालय में 38 बेड को ऑक्सीजन सप्लाई की व्यवस्था अलग से कर ली गई है। इस तरह से मोदी- योगी सरकार के कुशल प्रबंधन में सोनभद्र ऑक्सीजन के मामले में आत्मनिर्भर हो गया है। सोनभद्र के निजी अस्पतालों के लिए एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है ताकि मरीजों को भर्ती होने और इलाज होने में असुविधा ना हो। जिले में आशा बहुओं और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की 1500 से अधिक टीमें डोर टू डोर कैंपेन चला कर कोविड के लक्षणों वाले लोगों की जांच कर रही है और जागरूक कर रही है।

Related Articles

Back to top button