ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

पश्चिमी विक्षोभ का असर, इऩ राज्यों में बारिश की चेतावनी, जानें- आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

नई दिल्ली। मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल रहा है। इसका कारण जम्मू-कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (Western Disturbance) बना हुआ है। जबकि पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती हवाओं का असर है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में पिछले 2-3 दिनों हुई हल्की से मध्यम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले 2 दिनों में हुई हल्की बारिश और धूल भरी आंधी से उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। इन राज्यों के न्यूनतम तापमान में औसतन 4 से 5 डिग्री तक गिरावट देखी गई है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का मौसम साफ रहेगा। वहीं 10 मई को हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलगे दिन गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। 13 मई को भी राजधानी में बादल बरसेंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो 10 मई के बाद तीन-चार दिन बारिश के आसार हैं। इस दौरान तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

इन राज्यों में बारिश की संभावना

वहीं स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और केरल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। झारखंड, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों तथा ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पश्चिमी हिमालय, बिहार के कुछ हिस्सों, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक और मध्य महाराष्ट्र में हल्की बारिश के साथ एक दो स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब और राजस्थान में एक-दो स्थानों पर धूल भरी आंधी के साथ छुटपुट बारिश हो सकती है।

मप्र में बारिश के आसार

मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिन बारिश की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, 10 मई तक राजधानी भोपाल और आसपास के इलाकों में बादल बरस सकते हैं। हालांकि तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। इंदौर और आस-पास के जिलों में 09 और 10 मई को बारिश होने की उम्मीद है। इसके बाद आसमान साफ रहेगा। जबलपुर क्षेत्र में भी कमोबेश यहीं स्थिति रहेगी।

Related Articles

Back to top button