ब्रेकिंग
Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा... Bareilly Crime: 'क्या मौलाना को जीने का हक नहीं?' बरेली में तौसीफ रजा की हत्या पर पत्नी ने CM योगी स... Kailash Vijayvargiya Emotional: बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय; रोते हुए बोले-... Punjab Health News: पंजाब में घुटने का मुफ्त ऑपरेशन; 65 साल की बुजुर्ग महिला को मिला नया जीवन Noida Suicide Case: नोएडा की सोसाइटी में सनसनी, तीसरी मंजिल से कूदे प्रेमी-प्रेमिका; एक ने तोड़ा दम,... Auraiya Cyber Crime: बैंक कर्मचारी बनकर लूटने वाला शातिर ठग गिरफ्तार; APK फाइल और लिंक भेजकर उड़ाता ... Rajasthan Police SI Recruitment 2021: एसआई भर्ती परीक्षा रद्द; सुप्रीम कोर्ट ने सिलेक्टेड कैंडिडेट्स... Rohtas Road Accident: रोहतास में भीषण सड़क हादसा; शादी से लौट रहे एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, बस...
देश

असम के मुख्यमंत्री पर सस्पेंस बरकरार, गुवाहाटी में आज भाजपा विधायक दल की बैठक में होगा फैसला

नई दिल्ली। असम में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर सस्पेंस बरकरार है। इस सिलसिले में शनिवार को सर्बानंद सोनोवाल और हिमंता बिस्व सरमा ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। कई बैठकों के दौर के बाद सरमा ने बताया कि भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को गुवाहाटी में होने की संभावना है और अगली सरकार से संबंधित सभी सवालों के जवाब वहीं दिए जाएंगे।

सोनोवाल और सरमा ने की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से वार्ता

असम के वर्तमान मुख्यमंत्री सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री सरमा को भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने राज्य में नेतृत्व के मुद्दे पर चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया था। इस संदर्भ में शनिवार को दोनों नेताओं, नड्डा, शाह और भाजपा महासचिव (संगठन) बीएल संतोष के बीच चार घंटे से अधिक समय तक तीन दौर की बातचीत हुई। नड्डा के आवास पर हुईं इन बैठकों में पहले दो दौर में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोनोवाल और सरमा से अलग-अलग मुलाकात की।

बैठक में असम में अगली सरकार के गठन और मुख्यमंत्री का मुद्दा छाया रहा

जबकि तीसरे और अंतिम दौर में शीर्ष नेतृत्व ने असम के दोनों नेताओं को एक साथ बैठाकर बातचीत की। इन बैठकों में असम में अगली सरकार के गठन और मुख्यमंत्री का मुद्दा ही छाया रहा। बैठक के लिए सोनोवाल और सरमा अलग-अलग नड्डा के आवास पर पहुंचे थे, लेकिन बैठकों के बाद दोनों एक ही कार में वहां से रवाना हुए।

भाजपा ने चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी

मालूम हो कि सर्बानंद सोनोवाल असम के सोनोवाल-कछारी आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और हिमंता बिस्व सरमा असमी ब्राह्मण हैं जो पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन के संयोजक हैं। सरमा पूर्व कांग्रेसी हैं जो 2015 में भाजपा में शामिल हुए थे। भाजपा ने इस बार चुनावों से पहले मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी की घोषणा नहीं की थी। जबकि 2016 का विधानसभा चुनाव भाजपा ने सोनोवाल को मुख्यमंत्री पद का प्रत्याशी घोषित करके लड़ा था और पार्टी ने पूर्वोत्तर में पहली बार सरकार बनाई थी। इस बार के चुनाव में 126 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 60, उसके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद ने नौ व यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल ने छह सीटें हासिल की हैं।

नरेंद्र सिंह तोमर और अरुण सिंह होंगे केंद्रीय पर्यवेक्षक

असम में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए भाजपा ने केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह को नामित किया है। इसके अलावा पार्टी के संसदीय बोर्ड ने तमिलनाडु विधानसभा में भाजपा विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

Related Articles

Back to top button