ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

कोरोना से मुक्ति दिलाने के लिए चर्च में प्रार्थना

रायपुर। कोरोना महामारी से मुक्ति दिलाने और मरीजों के स्वास्थ्य लाभ के लिए राजधानी के चर्चों समेत घर-घर में मसीही समाज ने प्रार्थना की। सिविल लाइन स्थित सेंट पॉल्स चर्च में केवल पांच सदस्यों ने ही प्रार्थना की, इसके अलावा घर-घर में प्रार्थना का दौर चलता रहा। प्रार्थना की यह श्रृंखला पूरे एक माह तक अलग-अलग शहरों में चलेगी। छत्तीसगढ़ डायसिस के बिशप रॉबर्ट अली की अगुवाई में प्रदेशभर में प्रार्थनाएं हो रही हैं।

कैथेड्रल के पादरी व डायसिस के वाइस चेयरमेन अजय मार्टिन ने इसके लिए क्रम तैयार किया है। कैथेड्रल के सेवक, पास्ट्रेट कोर्ट, पास्ट्रेट कमेटी, संडे स्कूल, युवा सभा, महिला सभा अलग-अलग तय वक्त पर प्रार्थना करेंगे। इसके साथ ही कलीसिया के प्रार्थना योद्धाओं को दुआ करने का मौका दिया गया है। डायसिस के प्रवक्ता जॉन राजेश पॉल ने बताया कि कोरोना को खत्म करने के लिए मसीही समाज ने धार्मिक अभियान चलाया है।

डायसिस के विंग एक्जीक्यूटिव कमेटी, डायसिसिन महिला सभा, डायसिसन युवा सभा व अन्य विंग एवं कमेटियां भी प्रार्थनाओं में शामिल हो रहे हैं। इसकी शुरूआत पांच दिन पहले सेंट थोमा चर्च तिल्दा से हुई थी। पादरी सुषमा कुमार व पादरी सुबोध कुमार की अगुवाई में प्रार्थना की गई थी। इसके अलावा अब तक सीएनआई चर्च सिमगा, सेंट जेकब चर्च जोरा रायपुर, सीएनआई चर्च तखतपुर, सीएनआई चर्च पेंड्रारोड में प्रार्थनाएं हुईं। अब पूरे माह अलग-अलग शहरों में प्रार्थनाएं की जाएगी।

इनमें सीएनआई चर्च जरहागांव, सीएनआई चर्च फास्टरपुर, डिसाइपल्स चर्च करगीरोड कोटा, माता मंडली सेंट इम्मानुएल चर्च विश्रामपुर, सीएनआई चर्च भिलाई, विश्वासगढ़ चर्च रायगढ़, बैतेल चर्च बैतलपुर व ख्रीष्ट गृह चर्च भाटापारा, सेंट अगस्टीन चर्च बिलासपुर, सीएनआई चर्च खरसिया, सीएनआई चर्च सक्ती, सीएनआई चर्च धरमजयगढ़, डायोसिसन महिला सभा, डायोसिसन युवा सभा, सेन्ट मैथ्यू चर्च रायपुर, डिसाइपल्स चर्च बिलासपुर, सेंट पीटर्स चर्च महासमुंद, सीएनआई रूरल चर्च तिल्दा, सीएनआई मेरी एंड जोजफ चर्च महासमुंद, सीएनआई चर्च कोरबा, ब्लेसिंग स्टोन चर्च अम्बिकापुर, सीएनआई चर्च परसापानी, सीएनआई चर्च दल्लीराजहरा, सीएनआई चर्च मोहगांव व सीएनआई चर्च रायगढ़ में होगी।

Related Articles

Back to top button