ब्रेकिंग
Kolkata Blast 1993: सुप्रीम कोर्ट ने दोषी मोहम्मद राशिद खान की रिहाई पर लगाई रोक, जारी किया नोटिस Shala Praveshotsav 2026: गुजरात में शिक्षा का महाकुंभ; सीएम भूपेंद्र पटेल ने किया 'निपुण गुजरात' कार... Bhawanipur Election Case: ममता बनर्जी की याचिका पर कलकत्ता हाई कोर्ट का बड़ा आदेश; सुरक्षित रखे जाएंग... Jammu News: अमरनाथ यात्रियों के लिए तैयार हुआ आधार शिविर; भगवती नगर यात्री निवास में सुरक्षा और सुवि... Coaching Center Fire Safety: लखनऊ हादसे के बाद दिल्ली के कोचिंग सेंटरों का रियलिटी चेक; दांव पर है ह... Bharat Bhushan Tiwari Encounter: बिहार मानवाधिकार आयोग सख्त; प्रशासन से तलब की रिपोर्ट, पुलिस ने मान... Maharashtra Anti-Drug Drive: नशा तस्करों पर सीएम फडणवीस का बड़ा एक्शन; 254 करोड़ से ज्यादा का ड्रग्स... Dr. Syama Prasad Mookerjee: भाजपा नेता तरुण चुघ ने की बलिदान से जुड़े रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग Indore News: एंबुलेंस में न्याय मांगने पहुंची 80 वर्षीय बुजुर्ग; गांधी नगर में संपत्ति हड़पने का सनसन... Uttarakhand News: सीएम धामी की उच्चस्तरीय बैठक; चारधाम और हेमकुंट साहिब आने वाले पर्यटकों से की शांत...
देश

30 गांवों में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

बिलासपुर। ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अब पुलिस ने कमर कस ली है। एसपी प्रशांत कुमार अग्रवाल ने 15 से अधिक टीमें बनाकर 30 गांव में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वे खुद मौजूद रहे

ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी रोहित झा व पुलिस की टीम ने ग्रामीण क्षेत्र में नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अपनी टीम के साथ कोटा, बेलगहना और रतनपुर थाना क्षेत्र के सर्वाधिक प्रभावित ग्राम का भ्रमण कर आवश्यक निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रोहित कुमार झा, एसडीओपी कोटा स्नेहिल साहू और डीएसपी निमिषा पांडे के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना प्रभारियों के द्वारा लगभग 15 से अधिक टीमों के साथ सर्वाधिक प्रभावित लगभग 40 गांवों का दौरा कर लोगों को कोरोना से संबंधित जानकारी एवं बचाव के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को लाउडस्पीकर के माध्यम से जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा विभिन्न् थानों में जाकर पुलिसकर्मियों को भी कोरोना से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई। गौरतलब है कि जिले के साथ ही पूरे प्रदेशभर में कोरोना की दूसरी लहर भयावह हो गई है।

अमूमन हर रोज मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। बीते तीन चार-दिनों से संक्रमितों की संख्या में गिरावह आई है, लेकिन मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है। रोज 40 से 50 मरीजों की मौतें हो रही हैं। शनिवार को 30 मरीजों की मौत हुई है। कोरोना पर अंकुश लगाने के लिए ही पुलिस अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button