ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

राजधानी के केंद्रों में समय से पहले टीका खत्म, हंगामा

रायपुर। राजधानी के आठ सेंटरों में शनिवार को 18 से 45 आयु वर्ग के लोगों टीकाकरण शुरू हुआ। इसके लिए आठ सेंटर बनाये गए थे। व्यवस्था के आधार पर प्रत्येक सेंटरों में अंत्योदय, बीपीएल और एपीएल राशन कार्डधारियों के लिये 210-210 टीके दिए गए थे। इस दौरान एपीएल वालों की संख्या अधिक होने के कारण उनके वैक्सीन कोटा जल्दी खत्म हो गया।

ऐसे में बीटीआइ ग्राउंड स्थिति केंद्र में टीका लगाने पहुंचे एपीएल राशन कार्डधारी लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया यही स्थिति शहर के चंगोराभाठा और डीडीनगर केंद्र में भी देखने को मिली। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक दिन में एक सेंटर को 630 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसलिए कोटा खत्म होने के बाद एपीएल वालों को शहर के तीन केंद्रों में वैक्सीन नहीं लग पाया।

जबकि बीरगांव, तिल्दा, अभनपुर, आरंग, धरसीवां में एपीएल के 210 हितग्राहियों को वैक्सीन लगने के बाद अन्य कोटे से लेकर वैक्सीन लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 18 से 45 वर्ष के कुल 3040 लोगों का टीकाकरण किया गया। इसमें अंत्योदय के 88, बीपीएल के 939 और एपीएल वालों को कुल 2013 यानी सर्वाधिक टीके लगे।

तिल्दा, अभनपुर केंद्र में सबसे कम टीके लगे

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक तिल्दा केंद्र में कुल 300, अभनपुर में 316, धरसीवां में 320, आरंग में 351, चंगोराभाठा में 406, बिटीआइ ग्राउंड केंद्र में 412, डीडीनगर में 421, बीरगांव में सर्वाधिक 514 लोगों का टीका लगाया गया।

इन स्थानों पर हुआ टीकाकरण

रायपुर शहर में सांस्कृतिक भवन चंगोराभाठा, पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (बीटीआई) परिसर, अभ्यास पूर्व माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला शंकरनगर, बिरगांव नगर निगम क्षेत्र में अडवानी आलिकान उच्चतर माध्यमिक शाला बीरगांव, इसी तरह दाऊ पोषण लाल चंद्रवंशी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई धरसींवा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अभनपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, आरंग और संस्कृतिक भवन, वार्ड कमांक 18, तिल्दा में टीकाकरण केंद्र बनाया गया है।

यह दस्तावेज लाना जरूरी

अन्त्योदय और बीपीएल श्रेणी के लिए हितग्राहियों को पहचान पत्र के साथ-साथ राशन कार्ड भी दिखाना होगा। जबकि एपीएल श्रेणी के लिए निर्धारित पहचान पत्र आइडी जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज में से कोई एक दिखाना होगा। एपीएल श्रेणी के लिए राशन कार्ड दिखाने की आवश्यकता नहीं होगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार नोडल अधिकारी तथा प्रभारी कार्यपालक मजिस्ट्रेट को इन केन्द्र में स्वयं उपस्थित रहते हुए यह सुनिश्चित करेगें कि टीकाकरण के लिए उपस्थित सभी व्यक्ति मास्क और शारीरिक दूरी का कड़ाई से पालन करें।

जिले में आज टीकाकरण की स्थिति

केंद्र – अंत्योदय – बीपीएल – एपीएल

डीडी नगर आडिटोरियम – 11 – 200 – 210

चंगोराभाठा – 16 – 180 – 210

बीटीआइ ग्राउंड – 12 – 200 – 200

बीरगांव – 02 – 76 – 436

तिल्दा – 10 – 50 – 240

अभनपुर – 19 – 75 – 222

आरंग – 11 – 87 – 253

धरसीवां – 07 – 71 – 242

कुल – 88 – 939 – 2013

जितनी वैक्सीन हमारे पास थी, सभी सेंटरों में हितग्राहियों के हिसाब से बराबर-बराबर बांटी गई थी। अब हमारे पास वैक्सीन नहीं है। रविवार को अंत्योदय और बीपीएल हितग्राहियों के लिए जो टीके आज बचे हैं। उन्हें लगाया जाएगा। विभाग से वैक्सीन मिलेगा टैब एपीएल वालों के लिए भी शुरू करेंगे।

Related Articles

Back to top button