ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
देश

अपनी जान की परवाह करेंगे तो दूसरों की कैसे बचाएंगे

नारायणपुर। जिले के अबूझमाड़ के बीहड़ क्षेत्रों में पहाड़ व नदी नालों के बीच ऐसे भी गांव है, जहां चारपहिया वाहन तो क्या बाइक से भी पहुंचना मुश्किल होता है, आवागमन के लिहाज से उचित मार्ग ना होने पर आम आदमी का वहां पहुंचना अत्यंत कठिन है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहकमेटा मे पदस्थ डा कमलेश इजार्दार का हौसला देखते ही बनता है। डा कमलेश अपनी जान जोखिम में डालकर अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्र में टीकाकरण टीम के साथ नक्सल प्रभावित गांव कुतुल सहित अन्य पंचायत में जाकर कोरोना से बचाव के लिए लोगों को टीका लगवाने का काम कर रहे है। जब डाक्टर से पूछा गया कि इस क्षेत्र में डर नहीं लगता है उन्होंने कहा अगर हम अपनी जान की परवाह करेंगे तो दूसरो की जान कैसे बचायेंगे। डा कमलेश ने बताया कि वैक्सीन लगने के पश्चात लोगों को किसी भी प्रकार की शिकायत नही आ रही है। सुदूर अंचल में वैक्सीन के विषय में समझाने के बाद ग्रामीण लगवाने के उत्साहित लग रहे हैं। शुरुआती दौर में कुतुल पंचायत अंतर्गत 18 पुरुष एवं 14 महिला समेत 32 लोगों को वैक्सीन लगाया गया है। यह टीकाकरण का कार्य सतत चलेगा जब तक लक्ष्‌य पुरा नही हो जाती है।

ग्रामीणों को अफवाहों से दूर रहने की समझाइश

सुकमा। कोरोना जांच, इलाज व वैक्सीनेशन को लेकर ग्रामीणों में फैल रही अफवाहों को दूर करने का प्रयास जिले में तेज हो गया है। इस कड़ी में प्रदेश सरकार के मंत्री कवासी लखमा ने स्थानीय बोली में वीडियो जारी कर ग्रामीणों व आम जन से अफवाहों से दूर रहने के साथ शासन-प्रशासन की मदद करने की अपील की है। शनिवार सुबह 10 बजे छिंदगढ़ ब्लाक मुख्यालय से आठ किमी दूर काकड़ीआमा गांव में पटवारी, सरपंच व सचिव ने ग्रामीणों की बैठक ली। ग्रामीणों को कोरोना को लेकर समझाइश दी गई। बताया गया कि संक्रमण रोकने के लिए कोरोना मरीज को अस्पताल ले जाना जरूरी है। मरीजों को एकांत में रखना भी जरूरी है। जांच कराने भी कहा गया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें मोबाइल व इंटरनेट मीडिया के माध्यम से कोरोना को लेकर कई जानकारियां मिल रही हैं। कवासी लखमा ने जारी वीडियो में कहा है कि कोरोना संक्रमण से बचने सावधानी व सर्तकता जरूरी है। लोगों से कोविड नियमों का पालन करने और सहयोग करने कहा गया है। कलेक्टर विनीत नंदनवार ने भी लोगों से जांच दलों का सहयोग करने कहा है। वहीं चेताया है कि अगर कोई व्यक्ति भ्रम फैलाता तथा कानून अपने हाथ में लेता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button