ब्रेकिंग
Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक बच्चों के लिए ज्यादा सुरक्षित होगा ChatGPT, OpenAI ने पेश किए नए 'टीन फीचर्स' और चाइल्ड सेफ्टी ब्लूप... आज आषाढ़ मास का रवि प्रदोष व्रत, जानें प्रदोष काल पूजा विधि और महादेव की कृपा पाने के विशेष उपाय
मनोरंजन

एक्टर अनिरुद्ध दवे ने कोरोना को दी मात, काफी दिनों से ICU में हैं भर्ती

नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच एक राहत भरी खबर आ रही है वो ये कि एक्टर अनिरुद्ध दवे ने बीमारी को मात दे दी है। पिछले करीब दो हफ्तों से अनिरुद्ध ICU में भर्ती हैं। उनके फैन्स के लिए गुड न्यूज है कि कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद अनिरुद्ध ने आखिरकार उसे हरा दिया।

कोरोना से हुए मुक्त

TOI की एक रिपोर्ट के मुताबिक अनिरुद्ध के 80-90 प्रतिशत लंग्स कोरोना से संक्रमित हो गए थे। फिलहाल अभी डॉक्टर्स का पूरा ध्यान फेफड़ों के इन्फेक्शन को रोकने में है। खबरों के मुताबिक अनिरुद्ध के एक करीबी का कहना है कि एक्टर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है, लेकिन कुछ दिन और उन्हें हॉस्पिटल में रहना पड़ेगा। वहीं अनिरुद्ध के दोस्त रोशन गैरी ने बताया कि अभिनेता अब कोविड मुक्त हैं और आगामी दो- चार दिनों में आईसीयू से प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिए जाएंगे।

अब कुछ बेहतर हैं अनिरुद्ध


खबरों के मुताबिक अनिरुद्ध के अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके कई दोस्त हेल्प के लिए आगे आए थे। वहीं बीते हफ्ते दोस्त अभिनेता से वीडियो कॉल पर बात नहीं कर पाए थे, चूंकि अनिरुद्ध मेडिकल सपोर्ट पर थे, हालांकि अब वो वीडियो कॉल्स पर बात कर पा रहे हैं।

पत्नी ने शेयर की थी बेटे की फोटो

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही अनिरुद्ध की पत्नी शुभी ने बेटे के साथ तस्वीर पोस्ट की थी और लिखा था- ‘मैं अनिरुद्ध के पास जा रही हूं। उसकी स्थिति गंभीर है। मैं अपने दो महीने के अनिश्क को छोड़कर जा रही हूं और यह मेरे लिए बहुत बड़ी चुनौती है। एक तरफ वह बहुत छोटा है और देखभाल करने लिए मुझ पर ही निर्भर है। दूसरी ओर अनिरुद्ध के पास होना मेरा जरूरी है। यह मेरी जिंदगी की सबसे मुश्किल घड़ी है।’

भोपाल में कर रहे थे शूटिंग


अनिरुद्ध दवे भोपाल में एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रहे थे। तबियत बिगड़ने के बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें उनका टेस्ट पॉजिटिव आया था। इंफेक्शन ज्यादा बढ़ जाने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था।

Related Articles

Back to top button