ब्रेकिंग
एशियाई पैरा खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन करने वाले भारतीय खिलाड़ियों से मिले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद... कोलकाता का एसआरएफटीआई संस्थान 11 दिसंबर तक बंद, छात्रों और प्रशासन के बीच तनाव के बाद बड़ा फैसला सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसा मामला, दिल्ली पुलिस ने अदालत में दाखिल की चार्जशीट— 6 लोगों को बनाया गया ... एनआईए की अपील पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सचिन वाझे की जमानत हुई रद्द यूपी की वोटर लिस्ट में 2.4 करोड़ मतदाताओं का बड़ा अंतर, विधानसभा और पंचायत सूची में भारी विरोधाभास बिहार के दरभंगा में बदमाशों की गोली से ASI घायल, गश्ती के दौरान उजान गांव के पास हुआ हमला हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में 11,320 फीट की ऊंचाई पर बसा है बेहद खूबसूरत और शांत गांव चित्रकुल, ... रणबीर-यश की 'रामायण' में रावण के एक सिंहासन को बनाने में खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, जानिए दिलचस्प बातें सिनेमाघरों में रिलीज हुई रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की महात्वाकांक्षी फिल्म 'रामायण', रिलीज से पहल... यूरोप में बम की झूठी धमकियों से मचा हड़कंप, एक हफ्ते में दूसरी बार 12 से ज्यादा विमानों का बदला गया ...
मनोरंजन

Radhe Your Most Wanted Bhai के सेट पर दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ को बुलाती थीं ये कहकर, टाइगर श्रॉफ के पिता ने किया खास खुलासा

नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दिशा पाटनी फिल्मों के अलावा अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया पर चल रही खबरों के अनुसार यह दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दिशा और टाइगर को अक्सर साथ भी देखा जाता है। हालांकि इन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दूसरी ओर दिशा पाटनी जल्द ही फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान और टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ दिखाई देने वाले हैं। इस फिल्म में दिशा पाटनी जैकी श्रॉफ की बहन का किरदार निभा रही हैं। ऐसे में जैकी श्रॉफ ने खुलासा किया है कि ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की शूटिंग के सेट पर दिशा उन्हें किस नाम से बुलाती थीं।

जैकी श्रॉफ ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने सलमान खान और फिल्म ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ के अलावा दिशा पाटनी को लेकर भी ढेर सारी बातें कीं। जैकी श्रॉफ ने पूछा गया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान दिशा पाटनी उन्हें क्या कहकर पुकारी थीं। सर / जैकी अंकल / या फिर कुछ और? नाम से पुकारी थीं।

इस सवाल का दिग्गज अभिनेता ने खास अंदाज में जवाब दिया। जैकी श्रॉफ ने कहा, ‘ज्यादातर समय कोई भी मुझे मेरे नाम से संबोधित नहीं करता है, जैसे कि जब दो लोग एक साथ होते हैं, तो वे एक-दूसरे का नाम नहीं लेते हैं, कहने को कुछ नहीं है, लेकिन जहां तक ​​मुझे याद है, मुझे लगता है कि उन्होंने (दिशा पाटनी) मुझे कई मौकों पर ‘सर’ कहा था। क्योंकि अंकल बहुत अलग सा शब्द लगता है। मैं आपके बाप का भाई कैसे हो सकता हूं, क्योंकि दोनो के परिवार अलग हैं।’

सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ के इस खुलासे की काफी चर्चा हो रही है। बात करें ‘राधे- योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ की तो यह फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हो रही है। वहीं फिल्म के निर्माताओं ने एलान किया है कि इससे होने वाली कमाई का एक हिस्सा कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए दान किया जाएगा। इसके लिए एनजीओ गिव इन इंडिया से हाथ मिलाया गया है, जिसके जरिए और भी कई सेलेब्रिटी कोरोना वायरस महामारी के लिए आर्थिक सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button